Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 24 हजार फीट से अचानक नीचे आया एयर एंबुलेंस जेट, कुछ ही मिनटों में समुद्र में गिरा; 6 लोग लापता
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    24 हजार फीट से अचानक नीचे आया एयर एंबुलेंस जेट, कुछ ही मिनटों में समुद्र में गिरा; 6 लोग लापता

    News DeskBy News DeskOctober 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नैन्टकेट. बरमूडा से अमेरिका के बोस्टन के लिए उड़ान भरने वाला एक एयर एंबुलेंस विमान अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे से पहले विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था. अमेरिकी तटरक्षक बल ने समुद्र में विमान का मलबा बरामद कर लिया है. विमान में मरीज समेत छह लोग सवार थे और उनकी तलाश के लिए अभियान जारी है.

    हादसे से पहले आई तकनीकी खराबी की सूचना
    रिपोर्टों के अनुसार, लैटीट्यूड एयर एम्बुलेंस का गल्फस्ट्रीम G100 विमान बरमूडा के एल.एफ. वेड इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बोस्टन के लोगान इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ था.

    उड़ान के दौरान नैन्टकेट के दक्षिणी हिस्से में विमान में गंभीर तकनीकी समस्या सामने आने की बात कही जा रही है. उपलब्ध फ्लाइट डेटा के मुताबिक विमान करीब 24 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. इसके बाद लगभग दो मिनट के भीतर इसकी ऊंचाई करीब 13 हजार फीट कम हो गई.

    करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई के आसपास पहुंचने के बाद विमान का रडार संपर्क भी समाप्त हो गया.

    सामने आया आखिरी रेडियो संपर्क
    हादसे से पहले पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है. इसमें कंट्रोलर पायलट से यह पुष्टि करने की कोशिश करता सुनाई देता है कि क्या कॉकपिट से यह संदेश मिला है कि उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा.

    पायलट की तरफ से स्पष्ट जवाब नहीं मिलने के बाद कंट्रोलर ने आपात स्थिति घोषित किए जाने के बारे में पूछा. इसके बाद विमान की ओर से कोई प्रभावी जवाब नहीं मिला और संपर्क टूट गया.

    समुद्र में मिला विमान का मलबा
    विमान के लापता होने के बाद अमेरिकी तटरक्षक बल ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया. नैन्टकेट के दक्षिण में बड़े समुद्री क्षेत्र में तटरक्षक बल की नौकाओं और विमानों की मदद से तलाश की गई.

    अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा समुद्र में मिला. हालांकि विमान में सवार लोगों की स्थिति को लेकर तलाश जारी रखी गई.

    छह लोग थे विमान में सवार
    रिपोर्टों के मुताबिक विमान में कुल छह लोग मौजूद थे. इनमें दो कनाडाई पायलट, दो कनाडाई मेडिकल स्टाफ, एक मरीज और मरीज का एक परिजन शामिल था. मरीज और उसके साथ यात्रा कर रहा व्यक्ति बरमूडा के निवासी बताए गए हैं.

    हादसे के बाद संबंधित अमेरिकी एजेंसियां दुर्घटना की परिस्थितियों और विमान में आई तकनीकी समस्या की जांच कर रही हैं. दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन तेज, करीब 700 हिरासत में; जंतर-मंतर की ओर बढ़े प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका
    Next Article अकाउंटेंट की नौकरी पर AI का वार, नई स्टडी ने पेशे के भविष्य को लेकर बढ़ाई चिंता

    Related Posts

    एनसीईआरटी : शुरू किया 40 हफ्ते का ऑनलाइन साइंस टीचिंग डिप्लोमा, ये लोग कर सकेंगे आवेदन

    October 6, 2026

    नोबेल पुरस्कार की घोषणा :3 लोगों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान

    October 6, 2026

    मैहर ने रचा इतिहास : एक साथ 3430 छात्रों ने किया कथक, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनसीईआरटी : शुरू किया 40 हफ्ते का ऑनलाइन साइंस टीचिंग डिप्लोमा, ये लोग कर सकेंगे आवेदन

    नोबेल पुरस्कार की घोषणा :3 लोगों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान

    मैहर ने रचा इतिहास : एक साथ 3430 छात्रों ने किया कथक, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

    प्लेन से यात्रा में होगी जेब ढीली, इंडिगो की उड़ानों पर बढ़ा फ्यूल चार्ज, जानिए अब कितना महंगा होगा टिकट

    ब्रिटिश एयरवेज विमान 9 मिनट में 28 हजार फीट नीचे गिरा, डंप किया 30 टन फ्यूल, बाल-बाल बचीं सैकड़ों जानें

    उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी, 2 केंद्रीय मंत्रियों के टिकट काटे

    चुनाव आयोग तक विपक्ष का मार्च, सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    विरासत और पर्यटन के रंग में सजेगा जमशेदपुर साहित्य महोत्सव 2.0

    छोटे सरकार की बगावत: मोकामा में किसका खेल, किसका हिसाब?

    जातीय बिसात पर भाजपा का 2027 वाला दांव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.