Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खोदावंदपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 का हुआ शुभारंभ
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    खोदावंदपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 का हुआ शुभारंभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खोदावंदपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 का हुआ शुभारंभ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    राजेश कुमार,खोदावंदपुर/बेगूसराय। खोदावंदपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 का उद्घाटन रविवार को समारोहपूर्वक किया गया. प्रखंड प्रमुख संजू देवी, समाजसेवी डॉ अजहर हुसैन, जयदेव कुमार उर्फ सिंटू, डॉ नौशाद एवं डॉ मोतिउर रहमान, उपमुखिया कामेश्वर महतो, सरपंच दिलदार हुसैन, प्रतिनिधि तरुण कुमार रौशन, धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केपीएल मैच का उद्घाटन किया. उद्घाटन के साथ ही खेल मैदान में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखने को मिला. प्रतियोगिता का पहला मुकाबला रविवार, 4 अक्टूबर को राजू चैंपियन-11 खोदावंदपुर और आरसीबी मेघौल के बीच खेला गया. टॉस जीतकर राजू चैंपियन-11 की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. निर्धारित 15 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी मेघौल की टीम ने 131 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में उतरी राजू चैंपियन-11 की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 9.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मुकाबले में जीत दर्ज की. बेहतरीन प्रदर्शन के लिए राजू चैंपियन-11 के राजन बिहारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मैच के दौरान उद्घोषक के रूप में शशि कुमार, रजनीश कुमार एवं अंकित कुमार ने अपनी भूमिका निभाई, जबकि अंपायर की जिम्मेदारी विकास रंजन एवं मनीष कुमार ने संभाली.
    प्रतियोगिता के तहत सोमवार, 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से तारा सुपरकिंग्स और मां उर्मिला बाड़ा के बीच मुकाबला खेला जायेगा. वहीं दोपहर में करीम इलेवन तेतराही और रौनक इलेवन नुरुल्लाहपुर की टीमें आमने-सामने होंगी. प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रह्मर्षि महिला इकाई ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कराया नाश्ता, जाना हालचाल
    Next Article मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    Related Posts

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    October 4, 2026

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    October 4, 2026

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    October 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह

    UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    पहल का असर: 24 घंटे में ट्रांसफार्मर के आसपास हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार

    23 साल देश सेवा के बाद अब समाज के लिए काम करेंगे अमित

    मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    खोदावंदपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 का हुआ शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.