मवेशी से भिड़ी बाइक,दो युवक जख्मी।छौड़ाही के राजोपुर हनुमान मंदिर के पास हादसा, पीछे बैठे युवक के सिर में गंभीर चोट।112 की पुलिस टीम ने पहुंचाया अस्पताल।
छौड़ाही।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ पर राजोपुर हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार को अचानक सड़क पर आए मवेशी से बाइक की टक्कर हो गई।हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी।सूचना मिलते ही छौड़ाही 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छौड़ाही पहुंचाया।घायलों की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी धनेश्वर महतो के पुत्र सुनील कुमार महतो और राम छबीला महतो के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है।बताया गया कि सुनील कुमार बाइक चला रहे थे और नीतीश कुमार पीछे बैठे थे।इसी दौरान राजोपुर के पास सड़क पर आए मवेशी से बाइक टकरा गई।टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
हादसे में बाइक चला रहे सुनील कुमार को भी चोटें आई हैं,लेकिन उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।वहीं पीछे बैठे नीतीश कुमार के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी है।उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।सीएचसी में चिकित्सकों की देखरेख में दोनों का इलाज चल रहा है।हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।लोगों ने बताया कि सड़क पर अचानक मवेशियों के आ जाने से अक्सर वाहन चालकों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर घूमने वाले मवेशियों पर नियंत्रण की जरूरत बताई है।

