Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा : मां दुर्गा की मूर्ति लेकर जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 21 घायल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा : मां दुर्गा की मूर्ति लेकर जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 21 घायल

    News DeskBy News DeskOctober 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि महामार्ग पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. शेगांव से मां दुर्गा की मूर्ति लेकर वर्धा जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं. घायलों में चार से पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

    हादसा धामणगांव रेलवे के पास समृद्धि महामार्ग के चैनल नंबर 97 पर हुआ. जानकारी के मुताबिक, पिकअप वैन में सवार श्रद्धालु बुलढाणा जिले के शेगांव से मां दुर्गा की मूर्ति लेकर वर्धा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान ट्रक और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान दो अन्य घायलों ने दम तोड़ दिया.

    हादसे की सूचना मिलते ही धामणगांव रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय नागरिकों और पत्रकारों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को तत्काल धामणगांव ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक, चार से पांच घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि 14 से 15 लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

    हादसे की जानकारी मिलते ही अमरावती ग्रामीण के एसपी निकेतन कदम और धामणगांव की नगराध्यक्ष अर्चना रोठे भी अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हाल जाना. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहा, इसकी जांच की जा रही है. समृद्धि महामार्ग पर हुए इस भीषण हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार को ले

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक दशक से बिरसानगर थाना पर निलंबन की तलवार क्यों?
    Next Article महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: दिवेआगर बीच पर डूबने से पुणे के 8 छात्रों की मौत

    Related Posts

    प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को भारी वाहनों की नो एंट्री

    November 22, 2026

    21 साल बाद मुख्यमंत्री के हाथों सोनपुर मेले का उद्घाटन, 32 दिनों तक चलेगा विश्व प्रसिद्ध मेला

    November 22, 2026

    झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर निरल पूर्ति उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को भारी वाहनों की नो एंट्री

    21 साल बाद मुख्यमंत्री के हाथों सोनपुर मेले का उद्घाटन, 32 दिनों तक चलेगा विश्व प्रसिद्ध मेला

    झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर निरल पूर्ति उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित

    डिमना लेक में आयोजित हुआ TSAF स्विमथॉन 2.0, सात राज्यों के 121 तैराकों ने दिखाया दमखम

    खेल मैदान में जीत की होड़, बच्चों के दमखम पर गूंजती रहीं तालियां

    21 साल जिस विद्यालय में बच्चों का भविष्य संवारा, वहां से विदाई पर बोलीं- यह विद्यालय मेरा परिवार है

    एनटीपीसी बरौनी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती, सीआईएसएफ फायर विंग को नई फायर जीप एवं हाई प्रेशर एयर कंप्रेसर समर्पित

    दो दिन के अभियान में 182 नए मतदाता बनाने के लिए आए आवेदन।23 के नाम हटाने की तैयारी।

    19 फरवरी 2027 को जयंती पर स्थापित होगी छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा, भूमिपूजन के साथ तेज हुआ जनसहयोग अभियान

    सुशासन दिवस को लेकर जदयू नगर परिषद बखरी की बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.