बखरी में संत रविदास जयंती पर लगा शिविर, 25 आवेदनों का मौके पर निष्पादन
*बखरी, बेगूसराय।* संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर बखरी प्रखंड के बहुआरा पंचायत के कामास्थान चौपाल पर गुरुवार को संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई गई। शिविर के दौरान कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निपटारा किया गया।
मौके पर विकास मित्र संघ के नगर अध्यक्ष विपिन कुमार राम ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभुकों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राम शंकर प्रसाद, विकास मित्र गंगाराम कुमार, पंकज कुमार, सुरेश राम, शंकर मोची, रंजीत कुमार, पूनम कुमारी, माला कुमारी, प्रतिभा कुमारी, ममता कुमारी, मीरा देवी, शोभा देवी, नीतू कुमारी देवी, नीलम कुमारी, इंदु देवी, गुड्डी कुमारी सहित बड़ी संख्या में विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका सुलेखा कुमारी, मनोज राम, कंचन देवी, सरस्वती देवी, मुन्ना पासवान, रूबी देवी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

