Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुको की सलाह : ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें, सरकार को 45 हजार करोड़ वसूलने हैं
    Breaking News Headlines

    सुको की सलाह : ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें, सरकार को 45 हजार करोड़ वसूलने हैं

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने ट्रैफिक चालान की वसूली को लेकर एक सुझाव दिया है. कोर्ट ने कहा कि अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर रहे हैं, तो उसे उनके बिजली के बिल में जोड़ दिया जाए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिजली का बिल लोगों को भरना ही होगा, वरना बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा. देश में इसका कोई तरीका निकालना होगा.

    जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा कि सिर्फ ई-चालान जारी करते रहना काफी नहीं है. पुलिस ऐसे हजारों-लाखों ई-चालान जारी कर सकती है, लेकिन असली सवाल ई-चालान के जरिए लगाए गए जुर्माने की वसूली का है. कोर्ट को बताया गया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ई-चालान के तहत 45,000 करोड़ रुपये वसूलने हैं. अब तक 25,000 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है.

    डुप्लीकेट सर्टिफिकेट जारी करने पर लगाएं रोक

    कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों को जमीनी हकीकत को ध्यान में रखते हुए जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है. आम तौर पर ई-चालान जारी होने के बाद उसे जुर्माना वसूलने के लिए किसी खास कोर्ट में भेजा जाता है. व्यक्ति कोर्ट में पेश होता है और जुर्माना भरता है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के रिन्यूअल और डुप्लीकेट सर्टिफिकेट जारी करने पर रोक लगानी चाहिए. मालिक की जानकारी आदि को भी रिन्यू नहीं किया जाना चाहिए. जब तक सभी चालान क्लियर नहीं हो जाते, तब तक फिटनेस सर्टिफिकेट भी जारी नहीं किया जाना चाहिए.

    गाडिय़ों को करें ब्लैकलिस्ट

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संबंधित गाडिय़ों को परिवहन पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए और ओनरशिप ट्रांसफर भी ब्लॉक कर देना चाहिए. ड्राइविंग लाइसेंस के रिन्यूअल पर रोक लगनी चाहिए और पहले से चालू लाइसेंस को सस्पेंड करने के उपाय भी किए जाने चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि किसी सेंटर को पीयूसी सर्टिफिकेट जारी करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए. गाडिय़ों की रैंडम चेकिंग होनी चाहिए. अगर ई-चालान का भुगतान नहीं किया गया है, तो गाड़ी को जब्त करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतमिलनाडु : मदुरै में CM विजय के कार्यक्रम में 15 लोग बेहोश हुए, मची अफरा-तफरी मची, अस्पताल में भर्ती
    Next Article एशियन गेम्स 2026 : नीरू का निशाना सटीक, भारत को मिला 5वां गोल्ड, विमेंस ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर

    Related Posts

    सीईसी के खिलाफ जंतर मंतर पर सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, 2 अक्टूूबर के लिए किया था एलान

    September 29, 2026

    एशियन गेम्स 2026 : नीरू का निशाना सटीक, भारत को मिला 5वां गोल्ड, विमेंस ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर

    September 29, 2026

    तमिलनाडु : मदुरै में CM विजय के कार्यक्रम में 15 लोग बेहोश हुए, मची अफरा-तफरी मची, अस्पताल में भर्ती

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीईसी के खिलाफ जंतर मंतर पर सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, 2 अक्टूूबर के लिए किया था एलान

    एशियन गेम्स 2026 : नीरू का निशाना सटीक, भारत को मिला 5वां गोल्ड, विमेंस ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर

    सुको की सलाह : ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें, सरकार को 45 हजार करोड़ वसूलने हैं

    तमिलनाडु : मदुरै में CM विजय के कार्यक्रम में 15 लोग बेहोश हुए, मची अफरा-तफरी मची, अस्पताल में भर्ती

    उज्जैन शाही मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, समझौते के बाद अपील खत्म निगम के आश्वासन रहेंगे बाध्यकारी

    म्यांमार के रखाइन में एक बाजार के पास सेना के हवाई हमले में 49 लोगों की मौत, 58 घायल

    भारत का Essar ग्रुप अमेरिका में सबसे बड़ा स्टील प्लांट बनाएगा, ट्रंप ने किया 18 अरब डॉलर के प्रोजेक्ट का ऐलान

    विश्व हृदय दिवस पर TMH की उपलब्धियां: 10 साल में 22 हजार से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं

    2029 तक रांची में सूचना प्रौद्योगिकी पार्क शुरू करने का लक्ष्य, तीन वर्षों में 75 हजार रोजगार सृजन की योजना

    आम्रपाली के कुहरा पत्रा जंगल से 3.640 टन अवैध कोयला बरामद, सीसीएल प्रबंधन को किया गया सुपुर्द

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.