Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसआईआर में मामूली त्रुटियों के सुधार की सरल प्रक्रिया की मांग
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    एसआईआर में मामूली त्रुटियों के सुधार की सरल प्रक्रिया की मांग

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एसआईआर में मामूली त्रुटियों के सुधार की सरल प्रक्रिया की मांग

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका

     

    विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में नाम, उम्र और सरनेम में मामूली अंतर के कारण ग्रामीणों को हो रही परेशानी के समाधान की मांग को लेकर हातु सरदार मुड़ा/नाया/डाकुआ हातु स्वशासन व्यवस्था, पोटका ने अंचलाधिकारी को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मामूली दस्तावेजी अंतर के कारण ग्रामीणों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं और पुराने दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के कई आदिवासी एवं मूलवासी परिवारों के पास वर्षों पुराने दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने से सत्यापन में कठिनाई हो रही है। मांग पत्र में नाम, उम्र और सरनेम में मामूली त्रुटियों के लिए सरल सुधार प्रक्रिया अपनाने, उपलब्ध वैध दस्तावेजों एवं नियमानुसार स्वीकार्य अन्य प्रमाणों के आधार पर सत्यापन का अवसर देने तथा अनुपलब्ध दस्तावेजों की मांग नहीं करने की अपील की गई। नोटिस प्राप्त ग्रामीणों को पक्ष रखने और सुधार के लिए पर्याप्त समय देने की भी मांग की गई। मौके पर हिमांशु सरदार, रामेश्वर सरदार, कृष्णा सिंह, बासंती सरदार, सोनाराम सरदार, सागर सरदार समेत अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा सोनारी मंडल ने भारत सेवाश्रम विद्यालय में आयोजित किया सेवा चित्र कार्यक्रम
    Next Article आईडीटीआर में स्वच्छता अभियान के साथ पौधारोपण

    Related Posts

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    September 29, 2026

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    September 29, 2026

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    कोलकाता में ग्राहक पंचायत के अभ्यास वर्ग में हंगामा, मारपीट का आरोप

    दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर सील, खनिज और वाहन जब्त

    हृदय दिवस : ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    अयोध्या में मुआवजे के मुद्दे से बढ़ी सियासी सरगर्मी, 2027 से पहले भाजपा-सपा आमने-सामने

    IAS से राजनीति तक: दिव्या मित्तल की नई राजनीतिक पारी, ब्यूरोक्रेसी छोड़ स्वतंत्र राजनीति का ऐलान

    यूपी में हुक्का बार संचालन पर हाईकोर्ट की सख्ती, किसी भी रूप में सेवा देने पर रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.