Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 एफटीए की नई बहाली पर भी बनी सहमति
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 एफटीए की नई बहाली पर भी बनी सहमति

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 एफटीए की नई बहाली पर भी बनी सहमति

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के वार्षिक बोनस समझौते पर सोमवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच सहमति बन गई। लंबी वार्ता के बाद कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस देने पर मुहर लगी, जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 85,176 रुपये तथा औसतन 52,637 रुपये बोनस के रूप में प्राप्त होंगे।

     

    बोनस समझौते के साथ रोजगार के मोर्चे पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। प्रबंधन ने प्लांट में 151 फुल टर्म अप्रेंटिस (एफटीए) की नई बहाली पर सहमति जताई है। इसके अलावा प्रत्येक कर्मचारी को 1,150 रुपये का टोकन गिफ्ट भी दिया जाएगा।

    समझौते के बाद कंपनी गेट पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कर्मचारियों और यूनियन समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी। यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कर्मचारियों ने जमकर नृत्य किया और खुशी का इजहार किया।

    गौरतलब है कि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में कर्मचारियों को 12.3 प्रतिशत बोनस मिला था। उस समय अधिकतम बोनस राशि 75,223 रुपये और औसत बोनस 50,160 रुपये था। इसके अलावा लगभग 1,200 बाइसिक्स कर्मियों को 8.33 प्रतिशत बोनस तथा 225 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 15,085 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई थी।

    इस वर्ष बोनस प्रतिशत बढ़कर 14 प्रतिशत होने से कर्मचारियों को मिलने वाली अधिकतम और औसत बोनस राशि में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बोनस समझौते को कर्मचारियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, वहीं 151 एफटीए की नई बहाली से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

    बोनस समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान प्लांट हेड अनुराग छारिया, यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह सहित प्रबंधन और यूनियन के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    151 एफटीए की नई बहाली पर भी बनी सहमति टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडायन होने के संदेह में विधवा से मारपीट, देवर गिरफ्तार
    Next Article पारडीह-बालिगुमा हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 45 वाहनों से 2.5 लाख से अधिक जुर्माना

    Related Posts

    आईडीटीआर में स्वच्छता अभियान के साथ पौधारोपण

    September 28, 2026

    एसआईआर में मामूली त्रुटियों के सुधार की सरल प्रक्रिया की मांग

    September 28, 2026

    भाजपा सोनारी मंडल ने भारत सेवाश्रम विद्यालय में आयोजित किया सेवा चित्र कार्यक्रम

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आईडीटीआर में स्वच्छता अभियान के साथ पौधारोपण

    एसआईआर में मामूली त्रुटियों के सुधार की सरल प्रक्रिया की मांग

    भाजपा सोनारी मंडल ने भारत सेवाश्रम विद्यालय में आयोजित किया सेवा चित्र कार्यक्रम

    पारडीह-बालिगुमा हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 45 वाहनों से 2.5 लाख से अधिक जुर्माना

    टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 एफटीए की नई बहाली पर भी बनी सहमति

    डायन होने के संदेह में विधवा से मारपीट, देवर गिरफ्तार

    चौकीदार बहाली संघर्ष मोर्चा का गठन, जल्द प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो आंदोलन

    पेयजल योजनाओं में तेजी का निर्देश, स्वच्छता व्यवस्था पर जोर

    प्राक्कलन समिति ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

    इनर व्हील क्लब अस्मिता ने मनाया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ऑफिशियल क्लब विजिट, चार बच्चियों की शिक्षा में किया सहयोग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.