ग्राम सभा में विकास योजनाओं पर मंथन।आवास सूची को मिली मंजूरीसिहमा,अमारी व परोड़ा में हुई बैठक।5007 लाभुकों के नाम आवास प्लस सूची में।
छौड़ाही।प्रखंड की सिहमा,अमारी और परोड़ा पंचायत में सोमवार को ग्रामसभा आयोजित कर विकास योजनाओं की समीक्षा की गई।पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक में ग्रामीणों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों ने बुनियादी सुविधाओं,विकास कार्यों तथा पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर चर्चा की।
बैठक में आवास प्लस 2024 की सूची में शामिल लाभुकों के नामों को पढ़कर सुनाया गया और ग्राम सभा से अनुमोदन कराया गया।सिहमा में 1669,अमारी में 1936 और परोड़ा पंचायत में 1402 लाभुक सूची में शामिल हैं।तीनों पंचायतों में कुल 5007 लाभुकों के नाम आवास सूची में हैं।इसके अलावा पंचायत एसेसमेंट इंडेक्स,वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय और कराए गए विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों के समक्ष रखी गई। पंचायत में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।

