दूधकुंडी स्कूल में बच्चों को दी गई कानूनी जानकारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय दूधकुंडी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिवक्ता रंजना कुमारी ने बच्चों को डालसा के गठन, कार्य एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के अधिकार व कर्तव्यों के साथ गुड टच-बैड टच, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, बाल मजदूरी, नशामुक्ति, डायन प्रथा, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा और साइबर ठगी जैसे विषयों पर जागरूक किया। बच्चों को जरूरत पड़ने पर सहायता के लिए निःशुल्क कानूनी सलाह हेल्पलाइन 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस सेवा 100/112, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद चौधरी, शिक्षिका सबिता कुमारी भकत, पानो टुडू सहित पीएलवी अभिषेक उपाध्याय, बालेश्वर दास, राजेश राव, शिव रजक, रमन राणा, निलेश कुमार और अन्य मौजूद रहे।

