Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
    अपराध मेहमान का पन्ना संपादकीय

    इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

    ऑडिशन के नाम पर निजी तस्वीरें मंगाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, चार लोगों पर केस

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    इंद्र यादव
    मुंबई। फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की अगस्त में इंस्टाग्राम के जरिए कांदिवली निवासी जतिन दोषी से पहचान हुई थी। आरोप है कि जतिन ने खुद को फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर गायक बताते हुए उसे फिल्म में बड़ा रोल दिलाने का भरोसा दिया।
    पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वीडियो कॉल पर ऑडिशन के नाम पर युवती से निजी तस्वीरें मंगाईं। तस्वीरें मिलने के बाद उन्हें वायरल करने की धमकी देकर कथित तौर पर ब्लैकमेल किया गया। इसके बाद युवती को नायगांव इलाके के एक होटल में बुलाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।
    मामले में पुलिस ने जतिन दोषी के अलावा मनाज रहमान, आनंद मुदलियार और ऋषभ दोषी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नायगांव पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।
    पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से सावधानी बरतने और निजी तस्वीरें साझा नहीं करने की अपील की है। ब्लैकमेल या धमकी की स्थिति में चुप रहने के बजाय तत्काल परिजनों और पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुरक्षा से सुविधा तक, लखनऊ मंडल में बदलाव की नई तस्वीर
    Next Article बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल टली, आंदोलनात्मक कार्यक्रम भी स्थगित

    Related Posts

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    November 14, 2026

    बचपन की मुस्कान में छिपा है राष्ट्र का भविष्य, बालमन को मिले उड़ान

    November 14, 2026

    1984 के पाप में कांग्रेस, बीजेपी आरएसएस बराबर के भागीदार : कुलबिंदर सिंह

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने 1100 छठ व्रतियों को बांटा फल और सुप-दौरा ।

    पत्रकार अभिषेक भारती पर एफआईआर लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार : सांसद विद्युत वरण महतो

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.