Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तृषा के असमय निधन से स्तब्ध सरयू राय, दीपिका पाण्डेय सिंह के घर पहुंचकर जताई संवेदना
    Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तृषा के असमय निधन से स्तब्ध सरयू राय, दीपिका पाण्डेय सिंह के घर पहुंचकर जताई संवेदना

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तृषा के असमय निधन से स्तब्ध सरयू राय, दीपिका पाण्डेय सिंह के घर पहुंचकर जताई संवेदना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर/रांची
    झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का गुरुवार को सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। तृषा के असमय निधन की सूचना से शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उनके निवास पर पहुंचे। उन्होंने दीपिका पाण्डेय सिंह और अन्य परिजनों से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया।

    सोशल मीडिया पर प्रेषित अपने शोक संदेश में सरयू राय ने लिखा:प्रिय दीपिका जी/रत्नेश जी, इस दुख की घड़ी में हम और हमारी संवेदना आपके साथ हैं। नियति की ऐसी क्रूरता से हम सदमा ग्रस्त हैं। अकल्पनीय विपत्ति में धीरज, हिम्मत, आत्मबल ही एकमेव सहायक है।

    उन्होंने कहा कि तृषा सिंह का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाली घटना है। ऐसी अकल्पनीय विपत्ति के समय परिवार के साथ खड़ा होना और उन्हें धैर्य एवं आत्मबल प्रदान करना ही सबसे बड़ी संवेदना है।

    सरयू राय ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर इस कठिन घड़ी में दीपिका पाण्डेय सिंह, रत्नेश जी तथा समस्त परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने दिवंगत तृषा सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतृषा सिंह के निधन पर विधायक संजीव सरदार ने जताया शोक
    Next Article मरीन ड्राइव हादसे में चार युवाओं की मौत पर डॉ. जटाशंकर पांडे ने जताया गहरा दुख

    Related Posts

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    November 13, 2026

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    November 13, 2026

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.