Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छौड़ाही प्रखंड कार्यालय में नेकी की दीवार से दो गरीब युवकों को मिली मदद।स्वच्छता ही सेवा अभियान के त
    खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    छौड़ाही प्रखंड कार्यालय में नेकी की दीवार से दो गरीब युवकों को मिली मदद।स्वच्छता ही सेवा अभियान के त

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छौड़ाही प्रखंड कार्यालय में नेकी की दीवार से दो गरीब युवकों को मिली मदद।स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत टी-शर्ट देकर किया सम्मानित।
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    छौड़ाही/बेगूसराय

    छौड़ाही।लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को छौड़ाही प्रखंड कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर ‘नेकी की दीवार’कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद दो गरीब युवकों को टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।मौके पर उपस्थित पैक्स अध्यक्ष की ओर से दोनों युवकों को दो-दो सौ रुपये की नगद सहयोग राशि भी दी गयी।कार्यक्रम में अंचल अधिकारी चन्द्रप्रकाश पाण्डे,विकास कुमार,राजस्व अधिकारी प्रकाश कुमार,प्रखंड समन्वयक,प्रखंड एवं अंचल के प्रधान सहायक सहित विभिन्न कार्यालयों के कर्मी मौजूद थे।अधिकारियों एवं कर्मियों ने ‘नेकी की दीवार’ की पहल के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की अपील की।
    छौड़ाही प्रखंड कार्यालय के बाईं ओर ‘नेकी की दीवार’ की व्यवस्था की गयी है।यहां लोग अपने घरों में उपयोग में नहीं आने वाले पुराने लेकिन उपयोग योग्य कपड़े,जूते,खिलौने एवं बैग जमा कर सकते हैं।जरूरतमंद लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार यहां से सामान ले सकते हैं।इसके लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में सूचना भी प्रदर्शित की गयी है।प्रखंड प्रशासन की ओर से शुरू की गयी इस पहल का उद्देश्य उपयोग में नहीं आने वाले सामान को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है।इससे एक ओर जरूरतमंद परिवारों को सहायता मिलेगी, वहीं दूसरी ओर घरों में अनुपयोगी पड़े सामान का भी सदुपयोग हो सकेगा। बीडीओ प्रिया कुमारी ने कहा कि ‘नेकी की दीवार’ केवल सामान के आदान-प्रदान की व्यवस्था नहीं,बल्कि समाज में सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने का प्रयास है।लोगों से अपील की गयी कि वे अपने घरों में रखे ऐसे कपड़े, जूते,खिलौने और बैग,जो उनके उपयोग में नहीं हैं लेकिन किसी जरूरतमंद के काम आ सकते हैं, उन्हें ‘नेकी की दीवार’ पर जमा करें।कार्यक्रम के दौरान दो जरूरतमंद युवकों को टी-शर्ट देने के साथ पैक्स अध्यक्ष द्वारा आर्थिक सहयोग दिए जाने से मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना की।प्रखंड प्रशासन ने आम लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरजिस्ट्री ऑफिस जाने के दौरान रास्ते में गिरा मूल केवाला, परिजन परेशान
    Next Article आदिवासी महिला सिपाही शोषण मामले के आरोपी रहे पुलिस पदाधिकारी की पुनर्नियुक्ति पर उठे सवाल

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.