Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नशा तस्करी और लूट दोनों पर प्रहार,5 करोड़ का ड्रग्स व 32 लाख के जेवर जब्त,4 गिरफ्तार
    अपराध राष्ट्रीय

    नशा तस्करी और लूट दोनों पर प्रहार,5 करोड़ का ड्रग्स व 32 लाख के जेवर जब्त,4 गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नशा तस्करी और लूट दोनों पर प्रहार,5 करोड़ का ड्रग्स व 32 लाख के जेवर जब्त,4 गिरफ्तार
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    इंद्र यादव/मुंबई/ठाणे शहर में पुलिस ने एक साथ दो बड़े ऑपरेशन चलाकर अपराधियों को जोरदार झटका दिया है। अंमली पदार्थ विरोधी टीम ने दो जगह छापा मारकर चार आरोपियों को पकड़ा और करीब 2 किलो 823 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) जब्त किया। इसकी कीमत 5 करोड़ 66 लाख रुपये से भी ज्यादा है। उसी दौरान मालमत्ता गुन्हे कक्ष ने एक पुराने ईरानी आरोपी को गिरफ्तार कर 22 चेन स्नैचिंग और पुलिस बतावनी के मामले सुलझाए। उसके पास से 32 लाख 30 हजार रुपये कीमत के सोने और चांदी के जेवर बरामद हुए।
    मा. पुलिस आयुक्त ठाणे के खास आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा था। गोपनीय सूचना मिलते ही टीमों ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी।
    पहला छापा – घोडबंदर रोड पर
    1 सितंबर 2026 को सुबह करीब 1:50 बजे गायभुज बस स्टॉप के पास, घोडबंदर रोड, ठाणे में पुलिस ने दो लोगों को घेरा। नाम हैं – मोजेमि अब्दुल्ला शेख (41 साल, मिरा रोड) और तबरेज अब्दुल्ला शेख (51 साल)। इन दोनों के पास कुल 1 किलो 671 ग्राम एमडी मिला।
    567 ग्राम और 56 ग्राम उनके शरीर पर से
    1 किलो 48 ग्राम उनके एक्सेस स्कूटर (नंबर MH-04-LG-5906) के बॉक्स में छिपाया हुआ
    इस ड्रग की कीमत करीब 3 करोड़ 34 लाख रुपये बताई जा रही है। कासारवडवली पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है। दोनों आरोपियों को 3 सितंबर तक पुलिस हिरासत में रखा गया है।
    दूसरा छापा – कोपरी में
    इसी बीच कोपरी में बीएसएनएल ऑफिस के पास एक और आरोपी अब्दुल रेहमान मोईद्दीन कादर शेख (33 साल, गोवंडी मुंबई) को पकड़ा गया। उसके पास 1 किलो 152 ग्राम एमडी था, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपये है। आगे की पूछताछ में पता चला कि यह ड्रग उसे आफीबी मोहम्मद वली शेख (27 साल, रमन सीवुड, नवी मुंबई) सप्लाई कर रहा था। उसे भी तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। कोपरी पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह एमडी कहां से आ रहा था और किसे बेचने वाला था।
    चेन स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश
    उसी समय मालमत्ता गुन्हे कक्ष की टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की। वागळे पुलिस स्टेशन के एक चेन स्नैचिंग मामले की जांच के दौरान गोपनीय जानकारी और तकनीकी मदद से आरोपी मोहम्मद झाकीर सैय्यद उर्फ मोहम्मद सांगा उर्फ मम्मू इराणी (रशिद कंपाउंड, कौसा, मुंब्रा) का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे चुपके से गिरफ्तार कर लिया।
    इस आरोपी ने ठाणे, डोंबिवली, कल्याण, बदलापुर और भिवंडी इलाके में अपने साथियों के साथ दर्जनों चेन स्नैचिंग और पुलिस बतावनी के मामले किए थे। उसके पास से 227.5 ग्राम सोने और 5 ग्राम चांदी के जेवर बरामद हुए, जिनकी कीमत 32 लाख 30 हजार रुपये है।
    आरोपी की आपराधिक लिस्ट बहुत लंबी है। ठाणे, कल्याण, नवी मुंबई, अडिलाबाद और गुजरात के कई थानों में पहले भी 20 से ज्यादा ऐसे मामले दर्ज हैं। वागळे और कापुरबावडी थाने के तीन मामलों में वह पहले से वांटेड था। पुलिस ने कुल 22 मामले उजागर किए हैं। इनमें विष्णु नगर, श्रीनगर, वागळे, बदलापुर, चितळसर, ठाणेनगर, राबोडी, कोळसेवाडी, शिळडाघर, डोंबिवली और भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन शामिल हैं।
    दोनों कार्रवाइयां मा. डॉ. पंजाबराव उगले (सह पुलिस आयुक्त-गुन्हे), मा. अमरसिंह जाधव (पुलिस उप आयुक्त-गुन्हे) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंमली पदार्थ विरोधी पथक और मालमत्ता गुन्हे कक्ष की टीमों ने कीं।
    पुलिस का साफ संदेश है – नशीले पदार्थों की बिक्री, भंडारण, तस्करी या सेवन कोई भी जानकारी हो तो तुरंत गुन्हे शाखा, ठाणे शहर को बताएं। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।
    ठाणे पुलिस की यह तेज कार्रवाई अपराधियों के लिए साफ चेतावनी है कि शहर में अब कोई भी अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकपाली में 14 वर्षीय नाबालिग का शव फंदे से लटका मिला
    Next Article राष्ट्रकवि दिनकर जयंती पर रक्तदान शिविर, 150 यूनिट रक्त संग्रह

    Related Posts

    टिनप्लेट प्रोजेक्ट पर अब सबसे बड़ा सवाल चूक तकनीकी थी या डेडलाइन का दबाव?

    September 23, 2026

    माओवादियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    September 23, 2026

    बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    बारिश के बीच करम विसर्जन जुलूस, मांदर की थाप पर थिरके युवा

    उलीडीह में डॉ. जटाशंकर पांडेय का भव्य स्वागत

    रामचंद्र उरांव पंचतत्व में हुए विलीन, अंतिम संस्कार बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.