राष्ट्रकवि दिनकर जयंती पर रक्तदान शिविर, 150 यूनिट रक्त संग्रह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 23 सितंबर। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर ॐ ब्राह्मर्षि विकास मंच, एमजीएम जमशेदपुर के सौजन्य और राजेंद्र मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से दिनकर सेवा संस्थान, डिमना लेक में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 150 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

शिविर का उद्घाटन जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य संरक्षक विकास कु. सिंह और संस्थापक महासचिव राज किशोर सिंह समेत अतिथियों ने रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की सफलता में केंद्रीय स्तर से सत्येंद्र कुमार, जय कुमार, कौशल किशोर सिंह और सतीश सिंह का योगदान रहा। मंच की ओर से अध्यक्ष धनंजय राय, उपाध्यक्ष कृष्णानंद ठाकुर, महासचिव विकास चंद्र, आनंद पाण्डेय, सुनील कुमार और धनंजय कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई।
मौके पर राय शशि भूषण शर्मा, प्रो. एस.के. ईश्वर, रामेश्वर सिंह, सुनील कुमार, नवीन जी, मिथिलेश कुमार, कौशल कुमार और कौशल किशोर समेत मंच एवं संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों ने रक्तदाताओं और सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंदों के जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर करमा पर्व की शुभकामनाएं भी दी गईं।

