Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पद संभालते ही अस्पताल पहुंचे यूसीआईएल के नए तकनीकी निदेशक
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    पद संभालते ही अस्पताल पहुंचे यूसीआईएल के नए तकनीकी निदेशक

    News DeskBy News DeskSeptember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पद संभालते ही अस्पताल पहुंचे यूसीआईएल के नए तकनीकी निदेशक

     

    *ओपीडी से लैब तक खंगाली व्यवस्था, मरीजों की परेशानी सुनी; बोले : बाहर से दवा-जांच की नौबत नहीं आनी चाहिए*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, जादूगोड़ा

     

    यूसीआईएल में नए तकनीकी निदेशक ने पदभार संभालते ही खदान या प्लांट का रुख करने के बजाय बुधवार को जादूगोड़ा स्थित यूसीआईएल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को लेकर लंबे समय से उठ रहे सवालों के बीच उनके इस कदम से कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीणों की उम्मीदें बढ़ी हैं।

     

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने वरीय चिकित्सक डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य से अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों, नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, ओपीडी में मरीजों की संख्या, दवाओं के स्टॉक और इमरजेंसी सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड और दवा काउंटर का जायजा लेते हुए मरीजों से सीधे उनकी परेशानियां सुनीं।

     

    तकनीकी निदेशक ने पैथोलॉजी लैब पहुंचकर जांच उपकरणों की स्थिति और उनकी कार्यक्षमता भी देखी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों को जरूरी दवा और जांच के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। अस्पताल परिसर में आवश्यक दवाओं और जांच सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

     

    यूसीआईएल अस्पताल में डॉक्टरों, दवाओं और जांच सुविधाओं को लेकर पहले से उठ रहे सवालों के बीच निदेशक का पहला दौरा अब व्यवस्था में बदलाव की उम्मीद जगा रहा है। उनके साथ निजी सहायक सुकुमार दास भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाओवादियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
    Next Article राजद को संगठन में चाहिए स्थानीय चेहरा

    Related Posts

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    September 23, 2026

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    September 23, 2026

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    बारिश के बीच करम विसर्जन जुलूस, मांदर की थाप पर थिरके युवा

    उलीडीह में डॉ. जटाशंकर पांडेय का भव्य स्वागत

    रामचंद्र उरांव पंचतत्व में हुए विलीन, अंतिम संस्कार बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.