मध्य विद्यालय गौरा में मनाई गई दिनकर की जयंती
बेगूसराय राष्ट्र संवाद ब्यूरो
मध्य विद्यालय गौरा में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार साहनी ने की। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दिनकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों को दिनकर के व्यक्तित्व और कृतित्व से परिचित कराते हुए कहा कि उनकी रचनाओं में राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना साफ दिखती है। दिनकर ने अपने लेखन के जरिए देश के प्रति समर्पण और युवाओं में जोश भरने का काम किया। विद्यार्थियों को उनके जीवन और विचारों से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि दिनकर की रचनाएं आज भी युवाओं को देश और समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा देती हैं। विद्यार्थियों को उनके साहित्य को पढ़ने के साथ उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी दिनकर के साहित्य और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर चर्चा की। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। मौके पर शिक्षक रंजीत कुमार मिश्रा, शशांक शंकघर , प्रियंका वर्मा,अजीत कुमार,मोहम्मद असरार, समीर एवं मधु कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।
मध्य विद्यालय गौरा में मनाई गई दिनकर की जयंती
Previous Articleसंत पॉल स्कूल तेघड़ा में ओज, वीरता और राष्ट्रभावना के साथ मनी राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती
Next Article दिव्यांग बच्चों का प्रमाणीकरण शिविर आयोजित

