Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विस्थापित का बेटा भूख हड़ताल पर
    झारखंड

    विस्थापित का बेटा भूख हड़ताल पर

    nizamBy nizamSeptember 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विस्थापित का बेटा भूख हड़ताल पर

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बोकारो:जिस जमीन पर बोकारो स्टील प्लांट खड़ा हुआ, उसी जमीन को देने वाले विस्थापित परिवार का एक बेटा आज नौकरी के लिए अपने परिवार और बच्चों के साथ भूख हड़ताल पर बैठा है। मामला बोकारो जनरल अस्पताल में आउटसोर्सिंग के जरिए मिली नौकरी से हटाए जाने का है। सजल कुमार का दावा है कि उन्हें नौकरी से हटाए जाने के मामले में सहायक श्रमायुक्त केंद्रीय, धनबाद-2 की ओर से 24 जून 2026 को आदेश भी पारित किया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें दोबारा काम पर नहीं लिया गया। अब इंसाफ और रोजगार की मांग को लेकर सजल कुमार टूटेन गार्डन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

    एक तरफ बोकारो के विकास की कहानी… और दूसरी तरफ उसी विकास के लिए जमीन देने वाले विस्थापित परिवार की नौकरी के लिए जद्दोजहद।

    सजल कुमार का कहना है कि उनके परिवार ने बोकारो स्टील प्लांट के निर्माण के लिए अपनी जमीन दी थी। उम्मीद थी कि आने वाली पीढ़ी को रोजगार और बेहतर भविष्य मिलेगा। लेकिन आज वही परिवार नौकरी के लिए संघर्ष करने को मजबूर है।

    सजल कुमार के मुताबिक, 10 अप्रैल 2023 को बोकारो जनरल अस्पताल में आउटसोर्सिंग कंपनी इंटेलिजेंस सिक्योरिटी ऑफ इंडिया के जरिए उन्हें सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त किया गया था। उनका दावा है कि करीब चार महीने काम करने के बाद उन्हें बिना स्पष्ट कारण बताए नौकरी से हटा दिया गया।

    नौकरी जाने के बाद सजल कुमार ने सेल प्रबंधन और संबंधित आउटसोर्सिंग कंपनी से दोबारा नियुक्ति की मांग की। मामला श्रम विभाग तक पहुंचा। सजल कुमार के अनुसार, सहायक श्रमायुक्त केंद्रीय, धनबाद-2 ने 24 जून 2026 को इस मामले में आदेश पारित किया।

    लेकिन उनका आरोप है कि आदेश के बावजूद अब तक उन्हें काम पर वापस नहीं लिया गया।

    लंबे इंतजार के बाद सजल कुमार ने अब आंदोलन का रास्ता चुना है। अपने परिवार और बच्चों के साथ वे टूटेन गार्डन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ उनकी नौकरी का सवाल नहीं, बल्कि उनके परिवार के भविष्य और विस्थापितों के अधिकार से जुड़ा मामला है। कुमार का कहना है कि जब तक उनकी नौकरी के मामले का समाधान नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

    हालांकि, नौकरी से हटाए जाने और सहायक श्रमायुक्त के आदेश के अनुपालन को लेकर सेल प्रबंधन और संबंधित आउटसोर्सिंग कंपनी का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रजभूषण के आरोपों के बीच रामदेव के समर्थन में उतरे विनोद तावड़े, बढ़ी सियासी हलचल
    Next Article जमुई में वायरल छेड़छाड़ कांड का आरोपी पुलिस से भिड़ा, गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़

    Related Posts

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    November 7, 2026

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.