Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री पद को लेकर श्वेता शर्मा के नाम की चर्चा तेज, 25 सितंबर के बाद हो सकती है तस्वीर साफ
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    मंत्री पद को लेकर श्वेता शर्मा के नाम की चर्चा तेज, 25 सितंबर के बाद हो सकती है तस्वीर साफ

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्री पद को लेकर श्वेता शर्मा के नाम की चर्चा तेज, 25 सितंबर के बाद हो सकती है तस्वीर साफ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गिरिडीह: झारखंड की राजनीति में इन दिनों मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है। गिरिडीह विधायक एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद खाली हुए मंत्री पद को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में सबसे अधिक चर्चा उनकी पत्नी श्वेता शर्मा के नाम को लेकर हो रही है। हालांकि सरकार या झामुमो की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    सूत्रों के अनुसार 25 सितंबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। इसके बाद 26 सितंबर से आगे किसी भी समय मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इन चर्चाओं की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद गिरिडीह विधानसभा सीट पर होने वाले संभावित उपचुनाव को भी इन चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में सुदिव्य कुमार सोनू ने भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी को 3,838 मतों के अंतर से हराया था। ऐसे में यह सीट झामुमो और भाजपा दोनों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    श्वेता शर्मा के नाम की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि झारखंड की राजनीति में पहले भी दिवंगत नेताओं के परिजनों को राजनीतिक जिम्मेदारी दिए जाने के उदाहरण सामने आ चुके हैं। पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद उनकी पत्नी बेबी देवी को मंत्री बनाया गया था, वहीं हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद उनके पुत्र हफीजुल हसन को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

    इधर, 17 सितंबर को गिरिडीह में आयोजित सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और झामुमो के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के बाद भी राजनीतिक चर्चाओं को बल मिला है। हालांकि पार्टी नेतृत्व की ओर से अभी तक किसी नाम पर अंतिम निर्णय की घोषणा नहीं की गई है।

    राजनीतिक हलकों की नजर अब 25 सितंबर की कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार और खाली पड़े पदों को भरने को लेकर स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकती है। फिलहाल श्वेता शर्मा के नाम को लेकर चर्चाएं जरूर तेज हैं, लेकिन अंतिम फैसला सरकार और पार्टी नेतृत्व की आधिकारिक घोषणा के बाद ही सामने आएगा।

    25 सितंबर के बाद हो सकती है तस्वीर साफ मंत्री पद को लेकर श्वेता शर्मा के नाम की चर्चा तेज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखेलते-खेलते गले में लिपटी रस्सी, चली गई 10 साल के गोलू की जान
    Next Article चंपई सोरेन ने ओत् गुरु कोल लको बोदरा को किया नमन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

    Related Posts

    पत्रकार विद्या शर्मा की दिवंगत पत्नी रागनी शर्मा के के श्राद्ध भोज में शामिल हुए जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज सिंह व अन्य

    September 19, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती: 7 स्थानों पर लगेंगे स्पीड गन कैमरे, अगस्त में 34 हादसों में 22 की मौत

    September 19, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच के निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में 300 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ।

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार विद्या शर्मा की दिवंगत पत्नी रागनी शर्मा के के श्राद्ध भोज में शामिल हुए जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज सिंह व अन्य

    सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती: 7 स्थानों पर लगेंगे स्पीड गन कैमरे, अगस्त में 34 हादसों में 22 की मौत

    ब्रह्मर्षि विकास मंच के निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में 300 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ।

    एमएमडीआर एक्ट पर बाबूलाल मरांडी का झामुमो-कांग्रेस सरकार पर हमला

    हिंदूपीठ मे गणपति महोत्सव संपन्न

    एमएस देशी ढाबा का विधि-विधान से उद्घाटन, अब रात में भी मिलेगी भोजन की सुविधा

    पोटका, जमशेदपुर और डुमरिया प्रखंड मुख्यालय में हजारों लोग सड़क पर उतरे, संजीव सरदार के नेतृत्व में दिखी झामुमो की एकजुटता

    मेल-चिट्ठी अभियान से सरकार तक पहुंचा रहे सहारा जमाकर्ताओं की आवाज 13 करोड़ जमाकर्ताओं के भुगतान का मुद्दा उठा

    श्री कंस्ट्रक्शन कार्यालय में बाबा विश्वकर्मा पूजन धूमधाम से संपन्न

    चंपई सोरेन ने ओत् गुरु कोल लको बोदरा को किया नमन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.