Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से झारखंड धनबाद

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 17, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    धनबाद छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर संकट, आधे दर्जन मकान जमींदोज तीसरी बार भूधंसान से दहशत में लोगघर छोड़ खुले आसमान के नीचे परिवार..BCCL पर वादा खिलाफी का आरोप.पुनर्वास और समुचित भराई की मांग.

    धनबाद कोयलांचल में लगातार हो रही भूधंसान की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर बाघमारा और कतरास क्षेत्र में जमीन धंसने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद का है, जहां एक बार फिर जमीन धंसने से लोगों के सामने घर और जिंदगी बचाने का संकट खड़ा हो गया है।

    छाताबाद में हुई भूधंसान की घटना में करीब आधे दर्जन घरों के जमींदोज होने की बात सामने आई है, जबकि लगभग 55 घर प्रभावित बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस घटना से करीब 500 लोग बेघर हो चुके हैं। घरों में दरारें पड़ने और जमीन धंसने के बाद लोग अपना सामान बाहर निकालकर सुरक्षित जगह की तलाश में जुट गए हैं।

    सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि छाताबाद में भूधंसान की यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 7 जुलाई और 7 अगस्त को भी यहां भूधंसान की घटनाएं हुई थीं। पिछली घटनाओं के बाद प्रभावित परिवारों को जिस सामुदायिक भवन में अस्थायी तौर पर ठहराया गया था, वह भवन भी अब भूधंसान की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया है।

    सड़कों पर जगह-जगह दरारें और जमीन के धंसने के निशान दिखाई दे रहे हैं। लोग अपने घरों से सामान निकालकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। बेघर हुए परिवारों का दर्द अब आंसुओं में छलक रहा है।

    छाताबाद में भूधंसान के बाद हालात बेहद चिंताजनक हैं। एक तरफ घरों के जमींदोज होने का डर, तो दूसरी तरफ सुरक्षित आशियाने की चिंता। प्रभावित परिवारों का कहना है कि पिछली घटनाओं के बाद जिला प्रशासन, पुलिस, BCCL और जनप्रतिनिधियों की ओर से आश्वासन दिया गया था कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

    लेकिन लोगों का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद एक बार फिर भूधंसान की घटना ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रभावितों ने BCCL पर वार्ता और समझौते में किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि समुचित पुनर्वास और भूधंसान प्रभावित स्थल की भराई नहीं होने से उनका जीवन खतरे में है।

    भूधंसान से प्रभावित परिवारों का कहना है कि उन्हें अपने घरों में रहने तक का भरोसा नहीं रह गया है। लोग घर का सामान बाहर निकालकर सुरक्षित जगहों पर जाने की कोशिश कर रहे हैं। कई परिवारों के लिए खुले आसमान के नीचे रहना ही मजबूरी बन गया है।

    स्थानीय लोगों में BCCL और जिला प्रशासन के प्रति रोष है। उनका आरोप है कि बार-बार घटनाओं के बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में पर्याप्त पहल नहीं की गई।

    स्थानीय पार्षद मो. शहाबुद्दीन ने बताया कि आज की घटना में लगभग 500 लोग बेघर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों लंबे आंदोलन के बाद BCCL प्रबंधन की ओर से समुचित पुनर्वास, स्थल का सर्वे और प्रभावित क्षेत्र में भराई का आश्वासन दिया गया था। लेकिन उनके अनुसार, अब तक इन आश्वासनों पर समुचित कार्रवाई नहीं हुई है।
    इधर घटना की सूचना मिलने के बाद बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कु भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने और उनकी समुचित व्यवस्था करने की बात कही है।

    सीओ ने बताया कि प्रभावित लोगों को फिलहाल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही, अगले दिन BCCL प्रबंधन के साथ अहम बैठक कर छाताबाद में भूधंसान के बाद उत्पन्न समस्याओं पर ठोस पहल की जाएगी।

    अब देखना होगा कि बार-बार भूधंसान की घटनाओं से जूझ रहे छाताबाद के लोगों को कब तक स्थायी राहत मिलती है। फिलहाल लोग अपने घरों और परिवार की सुरक्षा को लेकर दहशत में हैं।

    55 घरों पर मंडराया खतरा आधा दर्जन मकान जमींदोज छाताबाद में फिर धंसी जमीन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से हमला गंभीर हालत में पटना रेफर, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ वारदात
    Next Article प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    Related Posts

    राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच स्वच्छता को लेकर कार्यशाला आयोजित

    October 23, 2026

    पीएनके टाइप दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न, कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान

    October 23, 2026

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच स्वच्छता को लेकर कार्यशाला आयोजित

    पीएनके टाइप दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न, कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की

    यूरोप की कई कार कंपनियां भारत में तलाश रहीं विनिर्माण के अवसर : गोयल

    झोटा की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा

    निशानेबाज मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ दूसरा स्वर्ण जीता

    संरा की स्थापना के 80 साल बाद भी शांति कायम करने के लिए जूझ रही सुरक्षा परिषद: भारत

    हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा

    कार के बोनट पर पिता-पुत्र को 4 किलोमीटर तक घसीटा, ग्रामीणों ने पीछा कर रुकवाई गाड़ी

    ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश का आरोप, गले और सिर पर चाकू से किए 9 वार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.