Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई
    Breaking News उत्तर प्रदेश खबरें राज्य से

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    News DeskBy News DeskSeptember 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    इंद्र यादव/उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। खिदिरपुर गांव के हथिगवां थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास बकरियां चरा रही एक गरीब परिवार पर अचानक मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर करीब 30 से 35 बेजुबान बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार की रोजी-रोटी का सहारा पल भर में खत्म हो गया।
    घटना उस वक्त की है जब स्थानीय परिवार की महिलाएं अपनी बकरियों को रेलवे ट्रैक के आसपास चरा रही थीं। अचानक सिग्नल हरा हो गया और दूर से एक ट्रेन तेज रफ्तार से आती नजर आई। महिलाओं के हाथ-पांव फूल गए। वे चीखते-चिल्लाते अपनी बकरियों को पटरी से हटाने के लिए दौड़ पड़ीं। लेकिन बेजुबान जानवर डर के मारे इधर-उधर भागने लगे और पटरी पर ही अटक गए।
    देखते ही देखते ट्रेन ने बकरियों को कुचल दिया। खून से सना ट्रैक, बिखरे हुए शव और चीख-पुकार का माहौल बन गया। हादसे के बाद ट्रेन करीब 20 मिनट तक मौके पर रुकी रही। स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन पहुंचे। पीड़ित परिवार रो-रोकर बेहाल हो गया। महिलाओं का कहना है कि ये बकरियां ही उनकी जिंदगी का सहारा थीं। अब क्या खाएंगे, कैसे जिएंगे—यह सवाल उनके मन में घूम रहा है।
    यह हादसा सिर्फ जानवरों की मौत नहीं, बल्कि एक गरीब परिवार की आजीविका के उजड़ने की कहानी है। रेलवे ट्रैक के आसपास मवेशी चराने का खतरा एक बार फिर सामने आ गया है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और जागरूकता बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में कोई और परिवार इस तरह की त्रासदी का शिकार न हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज
    Next Article मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    Related Posts

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    बाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से हमला गंभीर हालत में पटना रेफर, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ वारदात

    झारखंड में माओवादियों पर शिकंजा: 2.20 करोड़ के इनामी असीम मंडल ने कोलकाता STF के सामने किया सरेंडर

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी, उनके 25 वर्ष की सेवा को बेजोड़ और बेमिसाल बताया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.