Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र मेंपुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की कथित साजिश रच रहे पांच युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मिल्लत नगर स्थित गोलघर स्कूल के समीप छापेमारी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार युवकों के पास से एक देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा 7.65 एमएम कारतूस तथा एक खोखा बरामद किया गया है।

    पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सैफ अली उर्फ राज बच्चा अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। गुप्त सूचना मिलने के बाद जुगसलाई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपियों में मिल्लत नगर निवासी सैफ अली उर्फ राज बच्चा, मो. रेहान गद्दी उर्फ जिया, मो. शहनवाज उर्फ बिगाड़ू, मो. शहजादा आलम उर्फ साहिल तथा मो. नसीम अंसारी शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि ये सभी सब्बु टाल वाला के बेटों की हत्या की योजना बना रहे थे।

    जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि 9 अगस्त को सैय्यद रिजवान करीम ने जुगसलाई थाना में आवेदन देकर सैफ अली से अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर आशंका जताई थी। इसके अलावा 26 अगस्त को ईद मिलाद-उन-नबी के दिन भी सैफ अली और उसके सहयोगियों द्वारा किसी परिवार को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी।

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने हथियार के साथ वीडियो बनाया था। वहीं शहजादा आलम द्वारा एक मकान की छत से एक राउंड फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने इस संबंध में साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

    सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने बताया कि मुख्य आरोपी सैफ अली उर्फ राज बच्चा के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट, फायरिंग समेत कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों के अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Related Posts

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    September 17, 2026

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    बाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से हमला गंभीर हालत में पटना रेफर, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ वारदात

    झारखंड में माओवादियों पर शिकंजा: 2.20 करोड़ के इनामी असीम मंडल ने कोलकाता STF के सामने किया सरेंडर

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी, उनके 25 वर्ष की सेवा को बेजोड़ और बेमिसाल बताया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.