सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गिरिडीह। दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन समेत राज्य सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि उनके भोरंडीहा स्थित आवास पर पहुंच चुके हैं।
कार्यक्रम में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और मंत्री इरफान अंसारी भी पहुंचे हैं। कुछ ही देर में मुख्यमंत्री पहुचेंगे
द्वादश कार्यक्रम को लेकर भोरंडीहा स्थित आवास पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना है।

