Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्वकर्मा समाज ने हस्तशिल्प मेला किया स्थगित, सादगी से मनाया जाएगा विश्वकर्मा पूजा उत्सव
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विश्वकर्मा समाज ने हस्तशिल्प मेला किया स्थगित, सादगी से मनाया जाएगा विश्वकर्मा पूजा उत्सव

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विश्वकर्मा समाज ने हस्तशिल्प मेला किया स्थगित, सादगी से मनाया जाएगा विश्वकर्मा पूजा उत्सव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज ने 17 और 18 सितंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय हस्तशिल्प मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित करने का निर्णय लिया है। समाज की ओर से कहा गया है कि शोक की इस घड़ी में इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा उत्सव पूरी सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।

    जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। साथ ही झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के निर्देशों का भी पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दो दिनों तक हस्तशिल्प मेला आयोजित होना था, जिसमें समाज के कारीगरों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए करीब 15 स्टॉल लगाए जाने थे। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारी की गई थी।

    हालांकि, स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद सभी रंगारंग कार्यक्रमों और मेले को रद्द कर दिया गया है। अब 17 सितंबर को केवल भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना एवं पूजनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को धार्मिक और श्रद्धापूर्ण स्वरूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

    समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जमशेदपुर से 20 से 25 लोगों का प्रतिनिधिमंडल गया था। उनके निधन से पूरे झारखंड के विश्वकर्मा समाज में शोक की लहर है। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यह अपूरणीय क्षति है और उनके सम्मान में सभी उत्सवी कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं।

    विश्वकर्मा समाज ने शहरवासियों एवं समाज के लोगों से अपील की है कि वे इस निर्णय का सम्मान करें तथा इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण, श्रद्धापूर्ण और सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग दें।

    विश्वकर्मा समाज ने हस्तशिल्प मेला किया स्थगित सादगी से मनाया जाएगा विश्वकर्मा पूजा उत्सव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाश फूलों की सफेद चादर से सजा जमशेदपुर, शरद ऋतु और त्योहारों के आगमन का दे रहा संकेत
    Next Article नदी की उपधारा में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, मचा कोहराम 

    Related Posts

    बखरी में निकली भव्य मंगल ध्वज यात्रा, गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंजा नगर

    September 15, 2026

    मंसूरचक पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित, 10 शिकायतों की समीक्षा कर 30 दिन में समाधान का आश्वासन

    September 15, 2026

    सरायकेला में सर्पदंश से छह वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बखरी में निकली भव्य मंगल ध्वज यात्रा, गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंजा नगर

    मंसूरचक पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित, 10 शिकायतों की समीक्षा कर 30 दिन में समाधान का आश्वासन

    सरायकेला में सर्पदंश से छह वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    बखरी मोहनपुर पंचायत में कबीर अंत्येष्टि योजना के लाभुकों को मिला चेक

    गांगुडीह कैनाल में बालू लदा टीपर गिरने से मची अफरा-तफरी

    आदित्यपुर अपहरण मामला: पुलिस की सक्रियता से कुछ घंटों में बरामद हुआ अगवा युवक

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.