भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई त्रिलोचन सिंह का निधन, शोक की लहर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जमशेदपुर निवासी श्री अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई श्री त्रिलोचन सिंह के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनके निधन से परिजनों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर है।
शोक व्यक्त करते हुए लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। लोगों ने कहा कि त्रिलोचन सिंह का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति।

