धूमधाम से मनाया गया बलभद्र महोत्सव पूजा-अर्चना के साथ समाज की एकजुटता का दिया संदेश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। व्याहुत कलवार समाज की ओर से धूमधाम के साथ बलभद्र महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान बलभद्र की विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। महोत्सव में भगवान बलभद्र से जुड़ी आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। बड़ी संख्या में समाज के लोग आयोजन में शामिल हुए।
समाज के अध्यक्ष बिपिन बिहारी प्रसाद ने कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ समाज को एकजुट करने का भी कार्य करते हैं। समाज की एकजुटता से शिक्षा को बढ़ावा देने, जरूरतमंद परिवारों के विवाह और अन्य सामाजिक समस्याओं के समाधान में सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सामूहिक प्रयास आगे भी जारी रहेगा। महोत्सव के माध्यम से सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

