Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कदमा में चापड़ से हमला और चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, हथियार व10 लाखों के जेवर बरामद
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कदमा में चापड़ से हमला और चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, हथियार व10 लाखों के जेवर बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2026Updated:September 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कदमा में चापड़ से हमला और चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, हथियार व10 लाखों के जेवर बरामद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शास्त्रीनगर में युवक पर चापड़ से हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त खून लगा चापड़ बरामद किया है। वहीं, बंद घर में चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में कांसा, पीतल, सोने और चांदी के सामान बरामद किए गए हैं।

    पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 स्थित बाबा फर्नीचर के सामने मुख्य सड़क पर कुछ युवकों ने मो. कैफ (24) के सिर पर चापड़ से हमला कर दिया था। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जिशान अंसारी (23) और मो. दिलरेज खान (20) को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर खून लगा स्टील का चापड़ भी बरामद किया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने 3 सितंबर को न्यू टीसी कॉलोनी रोड नंबर-2 स्थित महुआ सिन्हा बाबू के बंद घर में हुई चोरी का खुलासा किया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 11 सितंबर को मो. जफर खान (32) को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर फार्म एरिया रोड नंबर-2 के एक जर्जर क्वार्टर से चोरी का सामान बरामद किया गया।

    बरामद सामान में कांसा-पीतल के लोटे, गिलास, थाली, हांडी, जग समेत सोने का हार, मांगटीका, कान के टॉप, नथ तथा चांदी के थाली, गिलास, कटोरे, बेरा और अंगूठियां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। जांच में अन्य चोरी के मामलों से जुड़े आभूषण भी बरामद होने की बात सामने आई है।

    कदमा में चापड़ से हमला और चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार हथियार व10 लाखों के जेवर बरामद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाड़ा पेठिया में बाइक चोरी: सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की बाइक ले उड़े चोर
    Next Article सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत, आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे किया टाटा-सरायकेला मार्ग जाम

    Related Posts

    स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर, सभी प्रखंडों में रक्तदान शिविर लगाने का निर्देश

    September 12, 2026

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत को वैश्विक व्यापार शक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : सोंथालिया

    September 12, 2026

    तुलसी भवन में हिन्दी शिक्षक कार्यशाला, अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘अशेष’ को मिला श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर, सभी प्रखंडों में रक्तदान शिविर लगाने का निर्देश

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत को वैश्विक व्यापार शक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : सोंथालिया

    तुलसी भवन में हिन्दी शिक्षक कार्यशाला, अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘अशेष’ को मिला श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान

    सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर का राजेश शुक्ल ने किया अभिनंदन

    मानगो चौक में गांव-देहात से रोज काम की तलाश में मानगो पहुंचते हैं मजदूर, सुविधाओं को लेकर बिदू चंदन ट्रस्ट ने मेयर सुधा गुप्ता को सौंपा आवेदन

    माताओं ने कौशल दक्षता प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा, 49 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

    आकांक्षी जिला कार्यक्रम में गिरिडीह की 77वीं डेल्टा रैंकिंग, केंद्रीय प्रभारी ने सुधार के दिए निर्देश

    सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत, आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे किया टाटा-सरायकेला मार्ग जाम

    कदमा में चापड़ से हमला और चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, हथियार व10 लाखों के जेवर बरामद

    बाड़ा पेठिया में बाइक चोरी: सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की बाइक ले उड़े चोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.