Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आकांक्षी जिला कार्यक्रम में गिरिडीह की 77वीं डेल्टा रैंकिंग, केंद्रीय प्रभारी ने सुधार के दिए निर्देश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आकांक्षी जिला कार्यक्रम में गिरिडीह की 77वीं डेल्टा रैंकिंग, केंद्रीय प्रभारी ने सुधार के दिए निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2026No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आकांक्षी जिला कार्यक्रम में गिरिडीह की 77वीं डेल्टा रैंकिंग, केंद्रीय प्रभारी ने सुधार के दिए निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गिरिडीह सुनील कुमार वर्णवाल ने नीति आयोग के सभी इंडिकेटर्स की समीक्षा की, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि व आजीविका योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति पर जोर

    गिरिडीह। आकांक्षी जिला कार्यक्रम के केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी-सह-चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (नेशनल हेल्थ अथॉरिटी) सुनील कुमार वर्णवाल शनिवार को गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान समाहरणालय सभागार में नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) और आकांक्षी प्रखंड रूपांतरण कार्यक्रम (ABP) के तहत जिले एवं आकांक्षी प्रखंड जमुआ में संचालित विकास योजनाओं और निर्धारित इंडिकेटर्स की विस्तृत समीक्षा की गई।

    बैठक में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव मौजूद रहे। उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने पीपीटी के माध्यम से जिले और जमुआ प्रखंड में विभिन्न इंडिकेटर्स की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों और प्रगति से केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी को अवगत कराया।

    बैठक में श्री वर्णवाल ने बताया कि गिरिडीह ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार किया है। देश के 112 आकांक्षी जिलों में गिरिडीह की डेल्टा रैंकिंग 77वीं, जबकि झारखंड में ADP रैंकिंग 13वीं है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बेहतर प्रगति हुई है, उसे बनाए रखने के साथ-साथ जिन इंडिकेटर्स में गिरावट या अपेक्षा के अनुरूप प्रगति नहीं हुई है, उनका अलग-अलग विश्लेषण कर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।

    स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष फोकस

    स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र की समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, संस्थागत प्रसव, बच्चों के पूर्ण टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच और कुपोषण नियंत्रण सहित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली गई। SAM और MAM श्रेणी के कुपोषित बच्चों की पहचान, उपचार और फॉलोअप पर विशेष जोर दिया गया।

    केंद्रीय प्रभारी ने निर्देश दिया कि कुपोषित बच्चों की पहचान के बाद उन्हें संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाकर आवश्यक पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार के लिए नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया।

    ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की भी समीक्षा की गई। महिलाओं और आम लोगों की स्क्रीनिंग, ब्लड शुगर, मधुमेह, रक्तचाप एवं हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों की जांच को अभियान के रूप में संचालित करने का निर्देश दिया गया। वहीं पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने और वितरण में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।

    स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं और उपस्थिति की होगी निगरानी

    शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, बिजली, बाउंड्री वॉल और इंटरनेट कनेक्टिविटी की स्थिति की जानकारी ली गई। बच्चों की संख्या के अनुपात में शौचालयों की उपलब्धता के साथ उनकी उपयोगिता और नियमित संचालन की भी समीक्षा हुई।

    श्री वर्णवाल ने कहा कि जिन विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की कमी है, उनकी प्राथमिकता के आधार पर सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, पठन-पाठन व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रत्येक शिक्षा इंडिकेटर का नियमित विश्लेषण करने का निर्देश दिया। कम प्रगति वाले क्षेत्रों के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर सुधार सुनिश्चित करने को कहा गया।

    किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

    कृषि एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा में पीएम कुसुम योजना, माइक्रो इरिगेशन, डीप इरिगेशन, सॉयल हेल्थ कार्ड और फसल बीमा योजना की प्रगति की जानकारी ली गई। केंद्रीय प्रभारी ने सॉयल हेल्थ कार्ड के वितरण में तेजी लाने तथा किसानों को फसल बीमा और सिंचाई योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।

    अमृत सरोवर योजना और भूमि संरक्षण विभाग द्वारा बनाए जा रहे तालाबों की भी समीक्षा की गई। जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया।

    पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश

    पशुपालन विभाग की समीक्षा में पशुओं के टीकाकरण की स्थिति पर चर्चा हुई। श्री वर्णवाल ने पंचायत और क्षेत्रवार माइक्रो प्लान तैयार कर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा। टीकाकरण से वंचित पशुपालकों और क्षेत्रों की पहचान कर विशेष अभियान चलाने तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया।

    बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर

    वित्तीय समावेशन के तहत प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और मुद्रा लोन की प्रगति की समीक्षा हुई।

    केंद्रीय प्रभारी ने पंचायत और गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र लोगों को बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया। विभागों और बैंकिंग संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।

    युवाओं और ग्रामीण परिवारों को आजीविका से जोड़ने पर जोर

    कौशल विकास एवं आजीविका के क्षेत्र में युवाओं और ग्रामीण परिवारों को मिल रहे अवसरों की समीक्षा की गई। JSLPS द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए केंद्रीय प्रभारी ने पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जमीनी स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    जमुआ की सभी 42 पंचायतों की होगी इंडिकेटरवार निगरानी

    आकांक्षी प्रखंड जमुआ की सभी 42 पंचायतों में नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडिकेटर्स के आधार पर संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की पंचायतवार समीक्षा की गई। जिन पंचायतों में किसी विशेष इंडिकेटर की प्रगति कम है, वहां उसके कारणों की पहचान कर माइक्रो प्लान तैयार करने को कहा गया।

    प्रत्येक पंचायत के लिए प्राथमिकता वाले इंडिकेटर निर्धारित कर लक्ष्य आधारित कार्रवाई और नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से विकास की गति बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

    संपूर्णता अभियान 2.0 की भी हुई समीक्षा

    बैठक में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक संचालित कार्यक्रमों की उपलब्धियों और शेष लक्ष्यों की समीक्षा की गई। केंद्रीय प्रभारी ने संबंधित विभागों को प्राप्त उपलब्धियों को बरकरार रखते हुए बाकी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया।

    कम प्रगति वाले इंडिकेटर्स पर विशेष निगरानी

    श्री वर्णवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि केवल जिले की समग्र उपलब्धि देखकर संतुष्ट न हों, बल्कि हर इंडिकेटर का अलग-अलग विश्लेषण किया जाए। जिन इंडिकेटर्स में लगातार अपेक्षित ग्रोथ नहीं हो रही है या गिरावट दर्ज हुई है, उनके कारणों की पहचान कर विभागवार और क्षेत्रवार सुधार की रणनीति तैयार की जाए।

    उन्होंने कहा कि सभी इंडिकेटर्स में शत-प्रतिशत प्रगति की दिशा में काम किया जाना चाहिए। इसके लिए फील्ड विजिट, डेटा विश्लेषण, नियमित मॉनिटरिंग और विभागीय समन्वय को मजबूत करना जरूरी है।

    योजनाओं की सफलता में जनभागीदारी जरूरी

    केंद्रीय प्रभारी ने कहा कि किसी भी सरकारी योजना की सफलता केवल कागजी क्रियान्वयन से सुनिश्चित नहीं हो सकती। योजनाओं का वास्तविक लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए जन-जागरूकता और कम्युनिटी इनवॉल्वमेंट जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यकता के अनुसार विशेष जागरूकता अभियान और ड्राइव चलाने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं से जुड़ सकें।

    उन्होंने सभी विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की अद्यतन MIS एंट्री समय पर करने को कहा, ताकि पोर्टल पर वास्तविक स्थिति प्रदर्शित हो सके।

    बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सहायक समाहर्ता यश कुमार सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास, पेयजल एवं स्वच्छता, समाज कल्याण, कौशल विकास, बैंकिंग सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

    आकांक्षी जिला कार्यक्रम में गिरिडीह की 77वीं डेल्टा रैंकिंग केंद्रीय प्रभारी ने सुधार के दिए निर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत, आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे किया टाटा-सरायकेला मार्ग जाम
    Next Article माताओं ने कौशल दक्षता प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा, 49 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

    Related Posts

    स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर, सभी प्रखंडों में रक्तदान शिविर लगाने का निर्देश

    September 12, 2026

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत को वैश्विक व्यापार शक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : सोंथालिया

    September 12, 2026

    तुलसी भवन में हिन्दी शिक्षक कार्यशाला, अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘अशेष’ को मिला श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर, सभी प्रखंडों में रक्तदान शिविर लगाने का निर्देश

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत को वैश्विक व्यापार शक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : सोंथालिया

    तुलसी भवन में हिन्दी शिक्षक कार्यशाला, अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘अशेष’ को मिला श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान

    सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर का राजेश शुक्ल ने किया अभिनंदन

    मानगो चौक में गांव-देहात से रोज काम की तलाश में मानगो पहुंचते हैं मजदूर, सुविधाओं को लेकर बिदू चंदन ट्रस्ट ने मेयर सुधा गुप्ता को सौंपा आवेदन

    माताओं ने कौशल दक्षता प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा, 49 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

    आकांक्षी जिला कार्यक्रम में गिरिडीह की 77वीं डेल्टा रैंकिंग, केंद्रीय प्रभारी ने सुधार के दिए निर्देश

    सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत, आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे किया टाटा-सरायकेला मार्ग जाम

    कदमा में चापड़ से हमला और चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, हथियार व10 लाखों के जेवर बरामद

    बाड़ा पेठिया में बाइक चोरी: सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की बाइक ले उड़े चोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.