Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत, आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे किया टाटा-सरायकेला मार्ग जाम
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत, आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे किया टाटा-सरायकेला मार्ग जाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत, आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे किया टाटा-सरायकेला मार्ग जाम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा- सरायकेला- चाईबासा मुख्य मार्ग पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा लगाया गया जाम करीब तीन घंटे बाद वार्ता के पश्चात हटा लिया गया. मृतक की पहचान आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी अमन अली, पिता इमरान अली के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अमन अपने चाचा के घर राजबांध आया हुआ था. शनिवार को सड़क पार करने के दौरान पहले एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर जा गिरा. इसी दौरान सरायकेला की ओर से आ रहे एक पिकअप वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने टाटा-सरायकेला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही सरायकेला थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे. प्रशासन और आक्रोशित लोगों के बीच करीब तीन घंटे तक वार्ता चली. वार्ता में एक लाख रुपये मुआवजा तथा इंश्योरेंस की राशि दिलाने पर सहमति बनने के बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया और मार्ग पर आवागमन सामान्य कराया गया. सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने हादसे पर दुख जताते हुए सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि जब तक भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए नो-एंट्री और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक इस तरह की दुर्घटनाओं का खतरा बना रहेगा. उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए भारी वाहनों के परिचालन और सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस व्यवस्था करने की मांग की.

     

    आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे किया टाटा-सरायकेला मार्ग जाम सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकदमा में चापड़ से हमला और चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, हथियार व10 लाखों के जेवर बरामद
    Next Article आकांक्षी जिला कार्यक्रम में गिरिडीह की 77वीं डेल्टा रैंकिंग, केंद्रीय प्रभारी ने सुधार के दिए निर्देश

    Related Posts

    वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में बन्ना गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजू

    October 17, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल: मरीजों को दवाओं की कीमतों के खेल से कब मिलेगी मुक्ति?

    October 17, 2026

    समाज के कर्णधारों की चाटुकारिता और जन-मानस का दूषितीकरण—

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में बन्ना गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजू

    सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल: मरीजों को दवाओं की कीमतों के खेल से कब मिलेगी मुक्ति?

    समाज के कर्णधारों की चाटुकारिता और जन-मानस का दूषितीकरण—

    सुप्रीम कोर्ट के आवश्यक न्यायिक फैसलों के उजाले

    सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

    दुर्गोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और अटूट आस्था का प्रतीक है : काले

    दुर्गापूजा के बीच 108 एंबुलेंस कर्मियों की चेतावनी, 21 से ठप कर सकते हैं सेवा

    कैकेयी-दशरथ संवाद और राम वन गमन का भावपूर्ण मंचन, साकची मैदान में उमड़े श्रद्धालु

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.