सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर का राजेश शुक्ल ने किया अभिनंदन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने शनिवार को रांची में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर का झारखंड के अधिवक्ताओं की ओर से अभिनंदन किया। सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनने के बाद न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर पहली बार झारखंड पहुंचे थे। वे पूर्व में झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं।

इस अवसर पर श्री शुक्ल ने झारखंड के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेशचंद्र सोनक का भी सम्मान किया। उन्होंने झारखंड में न्यायिक व्यवस्था में सुधार और उसे सुदृढ़ बनाने की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की।

