बखरी में 20 सूत्री की बैठक शुक्रवार को बीस सूत्री कार्यालय बखरी में अध्यक्ष मनोज महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।
बखरी में 20 सूत्री की बैठक में सदस्यों ने उठाए सवाल
सदस्यों ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कार्य योजनाओं और हर पंचायत में लगाए जा रहे सहयोग शिविर की जानकारी सदस्य सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा अध्यक्ष व सदस्यों को नहीं दी जाती है। इस पर सभी सदस्यों ने नाराजगी जताई और बैठक बुलाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देने का निर्णय लिया।
दूसरे प्रस्ताव में सर्वसम्मति से हर विभाग की योजना की जांच का निर्णय लिया गया। इसके लिए कमेटी बनाई गई है। कमेटी द्वारा विद्यालय, जन वितरण प्रणाली, आंगनबाड़ी, जॉब कार्ड, आरटीपीएस, अंचल, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की जांच की जाएगी। अनियमितता मिलने पर वरीय पदाधिकारी व सरकार को लिखित रिपोर्ट भेजी जाएगी।
बैठक में उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी राय, सदस्य पंकज पासवान, अमरनाथ पाठक, कामिनी कंचन, नरेश महतो, सुनील कुमार, मो. मुजम्मिल, लक्ष्मी सदा, विपिन कुमार, केशव मिश्रा, मंजू रानी आदि मौजूद थे। अधिक जानकारी के लिए बेगूसराय जिला आधिकारिक वेबसाइट देखें।

