रामगढ़ उरीमारी गैंगरेप मामले में पांचों आरोपी हजारीबाग जेल भेजे गए, पुलिस के समक्ष जुर्म कबूलने का दावा।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रामगढ़ जिले के सीमावर्ती उरीमारी थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को गुरुवार को केंद्रीय कारा, हजारीबाग भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।
इस संबंध में उरीमारी ओपी प्रभारी रथू उरांव ने को बताया कि आरोपियों के खिलाफ बड़कागांव थाना (उरीमारी ओपी) में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी और पुलिस टीम की तत्परता से सभी आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

