Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेरनदाग दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, ललित साहू अध्यक्ष और मनोज बने सचिव
    झारखंड

    सेरनदाग दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, ललित साहू अध्यक्ष और मनोज बने सचिव

    nizamBy nizamSeptember 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • सेरनदाग दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, ललित साहू अध्यक्ष और मनोज बने सचिव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चतरा: टंडवा प्रखंड क्षेत्र के सेरनदाग गांव में दुर्गा पूजा समिति के पुनर्गठन को लेकर रविवार को चबूतरा पर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विशुन प्रसाद साहू ने की, जबकि संचालन मोहन कुमार ने किया। बैठक के दौरान पूजा समिति के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार साहू ने बीते वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद पुरानी समिति के कार्यकाल को समाप्त करते हुए वर्ष 2026 में दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए नई समिति के गठन का प्रस्ताव रखा गया, जिसे ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।
    नई समिति में गणेश प्रसाद साहू को अध्यक्ष, मनोज कुमार को सचिव और मनोज कुमार साहू को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं उत्तम प्रसाद साहू को संचालन, सुरेंद्र कुमार साहू को उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार उर्फ छोटू को उप सचिव, कामेश्वर गुप्ता को मीडिया प्रभारी तथा कैलाश साहू को पुजारी, दिलीप साहू को सह पुजारी और दिलीप पाठक को पुरोहित की जिम्मेदारी दी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में बताया गया कि सेरनदाग में दुर्गा पूजा की शुरुआत वर्ष 1989 में तत्कालीन जनसेवक गिरवर प्रसाद के प्रयास और शिक्षक स्व. झबु प्रसाद साहू के नेतृत्व में हुई थी। सेरनदाग के साथ कसियाडीह, पोकला, घघरा, किशनपुर समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों के सहयोग से पूजा समिति का गठन कर पूजा प्रारंभ की गई थी। तब से आज तक सभी धर्मों के बुद्धिजीवी, समाजसेवी और ग्रामीण आपसी सहयोग एवं भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा को सफल बनाने में योगदान देते आ रहे हैं। बैठक में नरेश प्रसाद, उत्तम प्रसाद साहू, त्रिवेणी साहू, मनोज कुमार, फूलचंद साहू, मो. रफूल अंसारी, इस्लाम अंसारी, झमन प्रसाद साहू, बलदेव प्रसाद साहू, मोहन कुमार, शिक्षक कृष्णा साहू, कुलदीप वर्मा, बसंत राणा, टीरु लोहार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवती से छेड़खानी और धमकी का आरोपी गिरफ्तार
    Next Article रामकृष्णा फोर्जिंग्स में 630 यूनिट रक्त संग्रह

    Related Posts

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    September 8, 2026

    प्रेम प्रसंग में सिकंदर की हत्या, एक सप्ताह में खुलासा

    September 8, 2026

    28 वर्षों की सेवा के बाद मुंशी यादव को विदाई

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    प्रेम प्रसंग में सिकंदर की हत्या, एक सप्ताह में खुलासा

    28 वर्षों की सेवा के बाद मुंशी यादव को विदाई

    काण्ड्रा में धान लदा पिकअप वैन पलटा, बड़ा हादसा टला

    बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस मना

    शॉर्ट सर्किट से खरसावां थाना प्रभारी के चेंबर में लगी आग

    नूतनडीह में जमीन घेराबंदी की शिकायत, होगी मापी

    35 साल से रोजगार का इंतजार, यूसील को 15 दिन का अल्टीमेटम

    दशमत मार्डी के निधन पर झामुमो ने जताया शोक

    आसंगी चेकडैम से दोनों युवकों के शव बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.