एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न, ₹15 लाख की लागत से होगा भव्य निर्माण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूजा कमेटी के संरक्षक रघुवर दास के कर-कमलों द्वारा विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष वाई. पी. सिंह, महामंत्री भूपेंद्र सिंह, कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस वर्ष पंडाल निर्माण पर लगभग ₹15 लाख खर्च होंगे, जबकि मां दुर्गा की प्रतिमा करीब ₹2 लाख की लागत से बेलदा के कारीगर बनाएंगे। पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल के कोंटाई के अनुभवी कारीगरों द्वारा किया जाएगा।
पूजा कमेटी के अनुसार, इस बार श्रद्धालुओं के लिए भव्य पंडाल, आकर्षक प्रतिमा और मेले का विशेष आयोजन रहेगा। कमेटी ने शहरवासियों से एग्रिको पूजा पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन एवं मेले का आनंद लेने की अपील की है।

