Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने सादगी से मनाया शिक्षक सम्मान समारोह
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची शिक्षा सरायकेला-खरसावां

    बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने सादगी से मनाया शिक्षक सम्मान समारोह

    News DeskBy News DeskSeptember 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने सादगी से मनाया शिक्षक सम्मान समारोह

    500 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दी श्रद्धांजलि

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से मानगो डिमना रोड स्थित महेंद्र मैरिज हॉल में शिक्षक सम्मान समारोह सादगी के साथ आयोजित किया गया। समारोह में करीब 500 शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों के साथ कॉलेजों के शिक्षक एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    संघ के संयोजक एवं संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा कि शिक्षक का पद अमर होता है। शिक्षक द्वारा दिया गया ज्ञान पीढ़ी दर पीढ़ी जीवित रहता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक सम्मान के वास्तविक हकदार हैं और समाज को शिक्षकों के प्रति अपनी सोच बदलने की जरूरत है।

    कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिक्षकों का पारंपरिक रूप से चरण धोकर और कुमकुम लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पेपर लीक और नशे के बढ़ते प्रभाव पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने पेपर लीक को प्रतिभाओं और देश के भविष्य के साथ गंभीर विश्वासघात बताया।

    झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के कारण बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, कठपुतली नृत्य और म्यूजिकल चेयर सहित अन्य मनोरंजक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी।

    मौके पर एनआईटी के मैकेनिकल विभागाध्यक्ष डॉ. बी. कुमार, जेकेएस कॉलेज के संस्थापक डॉ. एपी सिंह, कवि शेषनाग सिंह, डॉ. आरती निछावन, डॉ. निधि घई सहित संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न, ₹15 लाख की लागत से होगा भव्य निर्माण
    Next Article पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा( 52) की असामांयिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

    Related Posts

    आसंगी चेकडैम में फिर दो युवक डूबे

    September 6, 2026

    टंडवा बाजार टांड़ में धूमधाम से मनेगी दुर्गा पूजा, रुदेश नायक बने अध्यक्ष

    September 6, 2026

    विद्यालय के प्रति समर्पण के लिए कामेश्वर कुमार गुप्ता सम्मानित

    September 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसंगी चेकडैम में फिर दो युवक डूबे

    टंडवा बाजार टांड़ में धूमधाम से मनेगी दुर्गा पूजा, रुदेश नायक बने अध्यक्ष

    विद्यालय के प्रति समर्पण के लिए कामेश्वर कुमार गुप्ता सम्मानित

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स में 630 यूनिट रक्त संग्रह

    सेरनदाग दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, ललित साहू अध्यक्ष और मनोज बने सचिव

    युवती से छेड़खानी और धमकी का आरोपी गिरफ्तार

    जन्माष्टमी जुलूस के बाद युवक का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका

    जेयूजे की नई कमिटी घोषित, मिली मंजूरी

    झारखंड के शिक्षा विभाग का ‘दुर्भाग्यपूर्ण संयोग’! साढ़े तीन साल में 3 शिक्षा मंत्रियों का निधन

    काण्ड्रा में हुआ 92 यूनिट रक्त संग्रह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.