गुरुजनों के सम्मान से ही सशक्त समाज का निर्माण : दिनेश कुमार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 5 सितंबर। सी.पी. समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती एवं राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल में संयुक्त रूप से शिक्षक दिवस सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय अध्यक्ष दिनेश कुमार, संरक्षक खेमलाल चौधरी, महासचिव परमानंद कौशल तथा प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह एवं लुबना नूर खान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर गुरु-शिष्य परंपरा एवं शिक्षा के महत्व को दर्शाया। दिनेश कुमार ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य के निर्माता होते हैं। खेमलाल चौधरी ने कहा कि शिक्षक का सम्मान समाज का सम्मान है।
समारोह में दोनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुष्प, उपहार एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। वहीं लंबे समय से माता समिति में सेवा देने वाली भानु देवी के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें शॉल, बुके एवं प्रशस्ति पत्र देकर विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सीमा ने किया।

