बेरमो विधायक अनुप सिंह का जिला कांग्रेस ने किया स्वागत
जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में चमरिया गेस्ट हाउस में हुआ सम्मान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर आगमन पर बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह का पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। चमरिया गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया।
इस अवसर पर विधायक अनुप सिंह ने जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री विजय यादव, केकेसी प्रदेश चेयरमैन शैलेश पाण्डेय, अमरजीत नाथ मिश्र, ज्योति मिश्र, आशुतोष सिंह, राकेश साहू, राजेश चौधरी, प्रताप यादव, संजीव रंजन, अरुण त्रिपाठी, बलदेव सिंह, तनवीर खान, कौशल प्रधान, गुरदीप सिंह सोहल, शिबु सिंह, फिरोज खान, रंजीत झा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

