2 घंटे में आनंद मार्ग ने अस्पताल में अस्वस्थ मरीजों के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया 10 यूनिट रक्तदान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर :आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल और जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से 2 घंटे के विशेष रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। इस रक्तदान शिविर में लगभग 10 लोगों ने रक्तदान किया रक्तदाताओं को पौधा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।सुनील आनंद ने कहा कि अस्पताल में पीड़ित परमात्मा के बच्चों के कष्ट के निवारण के लिए किया गया रक्त दान मानव सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने कहा कि रक्तदाता के मन में यह भावना होनी चाहिए कि, “हे परम पुरुष, हम इसलिए रक्तदान और सेवा करते हैं कि तुम प्रसन्न हो। तुम्हारी खुशी में ही हमारा सब कुछ है। इसके लिए यदि हमें कष्ट भी सहना पड़े, तो हमें कोई आपत्ति नहीं।”

