Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति
    Breaking News Headlines

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अयोध्या. पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ होंगे. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को इसका ऐलान किया. मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी वायु कमान को लीड किया और एयरफोर्स में 39 साल काम किया. ट्रस्ट में 3 नए सदस्य भी बनाए गए हैं. इनमें दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के एडवोकेट मदन मोहन पांडेय और आरएसएस समर्थक शिकोहाबाद की निर्मला यादव शामिल हैं. निर्मला यादव ट्रस्ट की पहली महिला ट्रस्टी होंगी.

    यह बदलाव मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामला सामने आने के 3 महीने के बाद हुआ. इस मामले में 8 आरोपी जेल में हैं. इसके बाद 2 जुलाई को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद रिटायर्ड ढ्ढस्नस् कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया था.

    जीतेंद्र मिश्रा ही क्यों बनाए गए सीईओ

    ऑपरेशन सिंदूर में हीरो इमेज: जीतेंद्र मिश्रा ऑपरेशन सिंदूर में वेस्टर्न एयर कमांड के प्रमुख थे. उन्हें इस भूमिका के लिए सर्वोच्च युद्ध सेवा मेडल भी मिला.
    यूपी से कनेक्शन: वे देवरिया, उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं. यानी राम मंदिर ट्रस्ट के सीईअओ की नियुक्ति में उनका यूपी कनेक्शन भी है.

    सैन्य अनुभव का इस्तेमाल: करीब 40 साल वायुसेना में रहे और कई महत्वपूर्ण कमांड संभाले. ऐसे में मंदिर के बढ़ते प्रशासन, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और बड़े स्तर के ऑपरेशनल कामकाज के लिए उनका सैन्य प्रशासनिक अनुभव महत्वपूर्ण माना जा सकता है.

    अब 3 नए ट्रस्टियों के बारे में जानिए

    एडवोकेट मदन मोहन पांडेय: राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में रामलला की ओर से कानूनी पैरवी करने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि से जुड़े पक्ष की दलीलों में उनकी अहम भूमिका रही. जनवरी 2024 में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके 51 साल के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है.

    महेश भागचंदका: दिल्ली के कारोबारी और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल के रिश्तेदार हैं. वह अशोक सिंघल फाउंडेशन चलाते हैं और अशोक सिंघल : हिंदुत्व के पुरोधा, बोलती अनुभूतियां और श्री राम मंदिर काव्य यात्रा जैसी किताबें लिख चुके हैं. 2020 में राम मंदिर के भूमि पूजन और 22 जनवरी 2024 को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में वह मुख्य यजमान रहे थे.
    निर्मला यादव: शिकोहाबाद की हैं और क्रस्स् से जुड़ी रही हैं. वे ट्रस्ट की पहली महिला सदस्य हैं. इससे ट्रस्ट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद
    Next Article वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.