Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव के प्रचार हेतु संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का झारखंड प्रवास जारी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव के प्रचार हेतु संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का झारखंड प्रवास जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव के प्रचार हेतु संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का झारखंड प्रवास जारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गुमला/जमशेदपुर, 2 सितंबर। विहंगम योग संत समाज की स्थापना महर्षि सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज द्वारा वर्ष 1924 में की गई थी। स्थापना के बाद से प्रतिवर्ष इसका वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता रहा है। इस वर्ष समाज का 103वां स्थापना महोत्सव 14 एवं 15 दिसंबर को वाराणसी स्थित स्वर्वेद महामंदिर परिसर में “समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव” के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 25,000 कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का भव्य आयोजन भी होगा।

    महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं स्वर्वेद के आध्यात्मिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विहंगम योग की चौथी पीढ़ी में सद्गुरु के उत्तराधिकारी संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज कन्याकुमारी से कश्मीर तक अखिल भारतीय यात्रा पर हैं। जुलाई माह से प्रारंभ हुई यह यात्रा अक्टूबर तक चलेगी।

    इसी क्रम में संत प्रवर का काफिला 2 सितंबर को गढ़वा पहुंचा। इसके बाद यात्रा डाल्टनगंज और लातेहार होते हुए 4 सितंबर को गुमला पहुंचेगी। गुमला में उसी दिन शाम 6 बजे से नरभे राम हंसराज स्कूल ऑडिटोरियम में संत प्रवर का विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में वे समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालेंगे तथा अपनी दिव्य वाणी से श्रद्धालुओं और अध्यात्म प्रेमियों को संबोधित करेंगे।

    संत प्रवर का यह प्रवास गुमला के बाद रांची, रामगढ़, बोकारो और हजारीबाग सहित झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में 13 सितंबर तक जारी रहेगा। जमशेदपुर के नरभेराम स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का संचालन कोल्हान क्षेत्र के तीनों जिलों—पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां—के विहंगम योग परिवार द्वारा किया जा रहा है।

    मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम प्रभारी एवं सरायकेला-खरसावां के संयोजक शंभू पंडित, पूर्वी सिंहभूम के संयोजक विजेंद्र उपाध्याय, युवा विहंगम योग समाज कोल्हान के प्रभारी रवि सिंह, नीरज मिश्रा, महावीर कुमार, राम विनोद गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव के प्रचार हेतु संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का झारखंड प्रवास जारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड आंदोलनकारी दुबराज कुंभकार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
    Next Article आसंगी विद्यालय में जलजमाव से बच्चों की बढ़ी परेशानी, सोमदेव प्रधान ने नगर आयुक्त से की तत्काल समाधान की मांग

    Related Posts

    दिशा सालियान मौत मामले में CBI जांच का आदेश, 6 साल बाद फिर खुली फाइल

    September 2, 2026

    आतंकवाद का इस्तेमाल सरकार की नीति के तौर पर करने वाले देशों का मुकाबला करे एससीओ : मोदी

    September 2, 2026

    जुगसलाई में बाइक टकराने के विवाद के बाद फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिशा सालियान मौत मामले में CBI जांच का आदेश, 6 साल बाद फिर खुली फाइल

    आतंकवाद का इस्तेमाल सरकार की नीति के तौर पर करने वाले देशों का मुकाबला करे एससीओ : मोदी

    जुगसलाई में बाइक टकराने के विवाद के बाद फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा

    जेम्को के बीमार दिहाड़ी मजदूर रसु कर्मकार को मिली राहत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान

    नारदा में हाथियों के झुंड का कहर, 34 एकड़ धान की फसल बर्बाद; किसानों के बीच पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    नेवल टाटा हॉकी अकादमी के गर्ल्स विंग का हुआ उद्घाटन, बालिका खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और आवासीय सुविधा

    आसंगी विद्यालय में जलजमाव से बच्चों की बढ़ी परेशानी, सोमदेव प्रधान ने नगर आयुक्त से की तत्काल समाधान की मांग

    समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव के प्रचार हेतु संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का झारखंड प्रवास जारी

    झारखंड आंदोलनकारी दुबराज कुंभकार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से 130 लीटर शराब और बीयर बरामद RPF की स्पेशल टास्क टीम ने जनरल कोच से बरामद किए 6 बैग और 2 थैले.

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.