Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यमुना नदी में सेना की मोटर बोट पलटी, कुछ जवानों के लापता होने की आशंका;,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    Breaking News Headlines

    यमुना नदी में सेना की मोटर बोट पलटी, कुछ जवानों के लापता होने की आशंका;,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. हरियाणा-हिमाचल सीमा पर हथनीकुंड बैराज क्षेत्र में सेना की एक्सरसाइज के दौरान यमुना नदी में बड़ा हादसा हो गया. बाढ़ बचाव की प्रैक्टिस के दौरान सेना की मोटर बोट नदी के डेंजर जोन में चली गई और तेज बहाव के बीच पलटकर पानी में डूब गई. हादसे के बाद एक से दो जवानों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया.

    प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हथनीकुंड बैराज क्षेत्र में सेना की वन पैरा स्पेशल फोर्स के जवान बाढ़ बचाव से संबंधित अभ्यास कर रहे थे. इसी दौरान मोटर बोट यमुना नदी के तेज बहाव वाले डेंजर जोन में पहुंच गई. तेज धारा के कारण नाव असंतुलित होकर पलट गई और पानी में डूब गई. हादसे के बाद कुछ जवान नदी में फंस गए.

    हादसे के बाद तीन जवानों के करीब 600 मीटर तक तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने की जानकारी सामने आई है. वहीं, एक जवान के तेज बहाव में बह जाने की सूचना है. कुछ प्रारंभिक जानकारी में एक से दो जवानों के लापता होने की आशंका जताई गई है. हालांकि, हादसे में कुल कितने जवान प्रभावित हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

    हादसे की सूचना मिलते ही हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं. यमुनानगर एसडीआरएफ समेत अन्य रेस्क्यू टीमों को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया. काफी प्रयास के बाद सेना की डूबी हुई मोटर बोट को नदी से बाहर निकाल लिया गया. हालांकि, लापता जवान की तलाश अभी भी जारी है.

    फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मोटर बोट डेंजर जोन में कैसे पहुंची और हादसे की वास्तविक वजह क्या थी. नदी में तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीमों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. प्रतापनगर पुलिस ने मामले को देश की सुरक्षा से जुड़ा बताते हुए विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है. अधिकारियों की ओर से हादसे में प्रभावित जवानों की संख्या और लापता जवानों की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. फिलहाल सेना, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबॉम्बे HC का बड़ा आदेश, दिशा सालियन की मौत मामले में CBI, करेगी जांच, सुशांत सिंह राजपूत से भी जुड़ा है मामला
    Next Article वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का तूफान ईस्ट जोन फाइनल में चार विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला, शमी ने भी दिखाया दम

    Related Posts

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    September 3, 2026

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    September 3, 2026

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    CEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद

    यूपी से मुंबई तक फैला 139 करोड़ का MD ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त, 21 गिरफ्तार

    वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय वर्मन बने ‘राष्ट्र संवाद’ के कोल्हान प्रभारी

    आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास

    नेपाल बाढ़: जलवायु न्याय की पुकार और मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.