*संजय महंती अध्यक्ष और लाल बाबू महतो बने मुख्य संरक्षक*
मृत्युंजय बर्मन
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी काण्ड्रा बाजार की बैठक में शारदीय दुर्गा पूजा 2026 के भव्य, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान कमिटी का पुनर्गठन करते हुए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय की गईं।
सर्वसम्मति से लाल बाबू महतो को मुख्य संरक्षक तथा संजय महंती को अध्यक्ष बनाया गया। प्रेम चन्द्र मार्डी एवं मनोज मरांडी को उपाध्यक्ष, सरोज बर्मन एवं निर्मल वर्मन को सचिव, चंदन कुमार दे एवं संजय हलदार को सह सचिव तथा करमु मंडल एवं मन्नू साव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा पूर्व संरक्षकों के साथ गौरी रजक, सुमित सेन, जितेन महतो, सचिन पाल, अभिषेक, जय हरी प्रमाणिक, अमन प्रसाद, संतोष प्रसाद, जितेन लोहार, दीपू रजक, सुनील महतो, गुरु पद प्रमाणिक, विकास सिंह, आदित्य, अखिलेश, अमित, हर्ष महंती, बादल गोराई, सूरज, अमित प्रसाद, विक्की साहू एवं विजय मंडल समेत अन्य लोगों को कमिटी में शामिल किया गया।
बैठक में सदस्यों ने आपसी सहयोग एवं समन्वय से पूजा को आकर्षक और यादगार बनाने का निर्णय लिया। पूजा पंडाल, विद्युत व्यवस्था, आकर्षक सजावट के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
कमिटी की ओर से पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती, प्रवेश एवं निकास मार्ग को व्यवस्थित रखने, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधा तथा आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की योजना पर चर्चा की गई। पंडाल में विद्युत तारों और कनेक्शनों की नियमित जांच, अग्निशमन व्यवस्था तथा आपातकालीन निकासी मार्ग को सुरक्षित रखने पर भी विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया।
सदस्यों ने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद, छेड़छाड़ या शरारती गतिविधि से माहौल खराब करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संदिग्ध गतिविधियों पर स्वयंसेवकों की नजर रहेगी तथा किसी अप्रिय स्थिति में तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना देने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं से भी संयम बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और कमिटी के स्वयंसेवकों एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं कमिटी के सदस्य उपस्थित थे।

