राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया।
भारत संस्कार शिक्षा सप्ताह 2026 के तहत भाटिया बस्ती स्थित संस्कार प्ले स्कूल में बच्चों के बीच क्विज और चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाध्यापिका संध्या प्रधान के अलावे विशिष्ठ अतिथियों में उड़िया मध्य विद्यालय की शिक्षिका ममता झा और विद्या भारती इंटर कॉलेज के निदेशक सुधांशु सरकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्जवलित कर किया गया।इस मौके पर सर्वप्रथम वार्ड 15 के निवासी धनंजय सिंह की पुत्री विद्या कुमारी को बीआईटी मेसरा में कम्यूटर साइंस में नामांकन होने पर संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। क्विज प्रतियोगिता का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष एसडी प्रसाद ने किया, जबकि मॉनीटरिंग संगठन सचिव प्रमोद गुप्ता और वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष रामचन्द्र पासवान ने किया। इस मौके पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता विनोद वार्ष्णेय ने किया। वहीं, अंत में महासचिव सह पार्षद डॉ. नथुनी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर रही जबकि
द्वितीय और तृतीय स्थान पर विद्या भारती इंटर कॉलेज, गम्हरिया रही। इसी प्रकार, चित्रांकन प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप (ए) में प्रथम स्थान पर संस्कार प्ले स्कूल, आदित्यपुर की आदि डे बनर्जी, द्वितीय स्थान पर्व प्रयांशी दास व तृतीय स्थान पर विजय महतो रहे। ग्रुप बी में प्रथम संस्कार प्ले स्कूल के राजवीर, द्वितीय गुरुकुल,सोनुआ प्रखंड की सुलेखा कुमारी रही। इसी प्रकार, ग्रुप सी में प्रथम
संस्कार प्ले स्कूल की सुप्रिया महतो, द्वितीय विद्या भारती इंटर कॉलेज गम्हरिया की लक्ष्मी सिंह सरदार व गुरुकुल, सोनुआ प्रखंड, पश्चिम सिंहभूम के सौरभ प्रधान तथा तृतीय विद्या भारती इंटर कॉलेज, गम्हरिया की ऋषिका कुमारी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य उर्वशी मेहता, शिक्षिका मुनमुन, आकृति, रिया, ज्योति, सुबीर, सुनील अंजना, सावित्री आदि का योगदान रहा।

