राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया।
कांड्रा, गम्हरिया समेत संपूर्ण क्षेत्र में भाई-बहन के असीम प्रेम, स्नेह और अटूट रिश्ते के प्रतीक का पावन पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र में काफी चहल पहल रही। इस अवसर पर बहनों से अपने भाइयों को टीका लगाकर व आरती कर उनकी कलाई पर राखी बांधकर उनकी मंगल कामना कर दीर्घायु होने की कामना की। वहीं, भाईयों ने भी अपनी बहनों को उपहार प्रदान कर उनकी आजीवन रक्षा करने का संकल्प लिया। इस पर्व को लेकर बाजार में भी काफी भीड़ देखी गई। खासकर मिठाई तथा ज्वेलरी दुकानों पर भीड़ लगी रही।

