राष्ट्र संवाद-संजय.सिन्हा
बड़बिल(ओडिशा)बोलानी मे पुनः चोरो ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को दिया अंजाम।बीते गुरुवार को चोरो ने बोलानी सेल आवासीय कालोनी के डब्ल्यू 442 नंबर क्वाटर मे रहनेवाले डीएभी विद्यालय के शिक्षक दीपक कुमार जेना के घर मे हाथ साफ किया।प्राप्त सुचना अनुसार भुक्तभोगी शिक्षक दीपक कु.जेना बीते गुरुवार को अपने आवास मे ताला बंद करके बोलानी से घटगाँव गए थे,संध्या6बजे वापस आने के बाद जब आगे दरवाजे का ताला खोलकर घर के अंदर प्रवेश किया तो अंदर का नजारा देखकर पाँव के नीचे से जमीन खिसक गई ,अलमारी खुला था,और उसके अंदर रखे लगभग बीस हजार रूपये नगद एवं सोने की अंगुठी गायब थी,चोर पीछे के दरबाजे तोड़कर घर मे प्रवेश किया था।भुक्तभोगी शिक्षक दीपक जेना ने ततकाल बोलानी पुलिस को चोरी घटना की जानकारी दी।फिलहाल बोलानी पुलिस जाँच कर रही है।देखना यह है,कि बोलानी पुलिस चोरो को पकड़ पाती है,या घटना सिर्फ जाँच मे ही सिमट कर रह जाती है।

