Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2026Updated:August 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर

    सावन की अंतिम सोमवारी पर हर हर महादेव सेवा संघ की 26वीं भव्य भजन संध्या, मनोज तिवारी के गीतों पर झूमे हजारों श्रद्धालु

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। सावन की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को जमशेदपुर पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हर हर महादेव सेवा संघ की ओर से साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित 26वीं भव्य वार्षिक भजन संध्या में भोजपुरी के मशहूर गायक और सांसद मनोज तिवारी ने अपनी भक्ति गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। रात करीब 9:45 बजे मंच पर पहुंचे मनोज तिवारी के गीतों पर हजारों श्रद्धालु और संगीत प्रेमी झूम उठे। पूरा कालीमाटी रोड और आयोजन स्थल हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष से गूंज उठा।

    आजु टाटा नगरिया निहाल सखियां’ से बयां हुई 26 वर्षों की यात्रा

    मनोज तिवारी ने मंच से ‘आजु टाटा नगरिया निहाल सखियां… देखत-देखत होइ गइल 26 साल सखियां’ जैसे गीतों के माध्यम से हर हर महादेव सेवा संघ की 26 वर्षों की धार्मिक यात्रा को स्वर दिया। उनकी प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं ने जमकर उत्साह दिखाया। भक्ति गीतों और भोजपुरी संगीत के संगम ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

    आस्था के रंग में रंगा साकची गुरुद्वारा मैदान

    सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर आयोजित भजन संध्या में साकची गुरुद्वारा मैदान श्रद्धालुओं से भर गया। मंच से लगातार भक्ति गीतों की प्रस्तुति होती रही और हर गीत के बाद श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। हर हर महादेव सेवा संघ ने अपने 26वें वार्षिक आयोजन को इस वर्ष भी भव्य स्वरूप दिया।

    *संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने लिया तैयारियों का जायजा*

    कार्यक्रम से पहले हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने आयोजन स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा और उनकी चरण धूलि में ही ईश्वर की कृपा निहित है। आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने पूरी तत्परता से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
    हजारों श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम
    संभावित भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल पर विशाल पंडाल, बैठने की व्यवस्था, आकर्षक मंच, साउंड सिस्टम और विद्युत सज्जा की विशेष व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के लिए भी इंतजाम किए गए। आयोजन स्थल पर पेयजल, चाय और भोग-प्रसाद की व्यवस्था रही।

    बर्फ से निर्मित शिवलिंग रहा आकर्षण का केंद्र

    कार्यक्रम स्थल पर भगवान शिव की भव्य झांकी के साथ बर्फ से निर्मित शिवलिंग श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने शिवलिंग के दर्शन कर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

    नि:शुल्क प्रवेश, परिवार के साथ पहुंचे श्रद्धालु

    भजन संध्या में श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क प्रवेश रखा गया। बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। धार्मिक आस्था, संगीत और भक्ति के इस संगम ने सावन की अंतिम सोमवारी को जमशेदपुर में यादगार बना दिया।
    पांच लोगों को मिला संघ रत्न सेवा अवॉर्ड
    कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए डॉ. संजय कुमार, डॉ. अंजू बाजोरिया, अशोक घोष, सरदार बलविंदर सिंह और हसन इमाम मलिक (चिकू) को ‘संघ रत्न सेवा अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।

    हर हर महादेव संघ जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरोप हैं तो प्रमाण दें, आस्था स्थल को कठघरे में खड़ा न करें : सारना उमूल समिति
    Next Article ग्राम सभा के फैसले के बाद खत्म हुआ तुमसा का गतिरोध

    Related Posts

    फंदे से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

    October 10, 2026

    तीन कट्टे, धारदार चाकू और ढाई घंटे की दहशत

    October 10, 2026

    अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चांडिल के पांच बूथों का किया निरीक्षण

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फंदे से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

    तीन कट्टे, धारदार चाकू और ढाई घंटे की दहशत

    अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चांडिल के पांच बूथों का किया निरीक्षण

    Revisión de TonyBet: bonos, juegos y pagos (guía práctica)

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, केजरीवाल और कॉजपा को दी चेतावनी

    मस्क का तंज, बोले- डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, आपका इतना प्रभाव, 5 साल से हर शर्त मान रहे, फिर भी अटका इंटरनेट का लाइसेंस

    सीजेपी आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे लोगों को इटारसी में ट्रेन से उतारा, हाईकोर्ट ने कहा- पेश करो या छोड़ दो

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.