राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।
नव ज्योति विद्या मंदिर जगन्नाथपुर, गम्हरिया में धूमधाम से व श्रद्धापूर्वक रामचरितमानस के रचयिता तुलसीदास जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सचिव डॉ. संजीव कुमार श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने स्वामी तुलसीदासजी के जीवन सफर के बावत बच्चों को में बताया। इस मौके पर अतिथि के रूप में महिला भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष रश्मि साहू, राहुल सिंह, राजीव कुमार श्रीवास्तव, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आदि अनामिका श्रीवास्तव उपस्थित थी।उपस्थित थे। कार्यक्रम की शोभा राम दरबार की झांकी और बच्चों द्वारा प्रस्तुत हनुमान चालीसा पाठ रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के नव निर्वाचित छात्र संसद मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चे उपस्थित थे।

