राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया। अस्तित्व संस्था के सदस्यों ने वार्ड 12 के बोलायडीह बस्ती का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। लोगों ने बताया कि डैम का पानी छोड़े जाने के बाद खरकई नदी का पानी बस्ती में घुस जाता है, जिससे घरों के साथ घरेलू सामान, अनाज और बच्चों की किताबें भी बर्बाद हो जाती हैं।
संस्था ने पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए गम्हरिया के बीडीओ, सीओ और नगर निगम अधिकारियों से तत्काल राहत कार्य शुरू करने का आग्रह किया। संस्था की ओर से प्रभावित परिवारों को सहायता भी दी गई।
इस दौरान संस्थापक मीरा तिवारी, जिला अध्यक्ष अन्नू चौबे, प्रिया सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामाशंकर पाण्डेय, समाजसेवी संजय सिंह, धनंजय सिंह और गंगाधर पाण्डेय मौजूद रहे।

