Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    News DeskBy News DeskAugust 19, 2026Updated:August 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्र संवाद, जादूगोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी यूसीआईएल जादूगोड़ा कॉलोनी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से कर्मचारियों और कॉलोनीवासियों में नाराजगी है। जगह-जगह कचरा, उगी झाड़ियां और जलजमाव के कारण कॉलोनी में सांप-बिच्छू और मच्छरों का खतरा बढ़ गया है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार कई डस्टबिन कचरे से भरे पड़े हैं और झाड़ियों के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। पिछले दिनों एक स्कूली बच्चे को सांप के डंसने की बात भी सामने आई थी। बरसात में जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

    तीन महीने से सफाई ठेका, व्यवस्था पर सवाल

    बताया जाता है कि साहिल कंस्ट्रक्शन ने करीब तीन महीने पहले सफाई का काम शुरू किया है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद अपेक्षित सफाई नहीं हो रही है। करोड़ों रुपये के सफाई टेंडर के बावजूद जमीनी स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।

    सफाईकर्मियों ने भी ठेकेदार पर सुविधाएं नहीं देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि काम के दौरान जरूरी कपड़े, साबुन और ग्लव्स तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। करीब 10 दिन पहले ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हुए सफाईकर्मी मिथुन नायक को अब तक मुआवजा नहीं मिलने का भी आरोप है। कर्मियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

    कॉलोनीवासियों ने यूसीआईएल प्रबंधन से तत्काल सफाई, फॉगिंग, जलजमाव की समस्या दूर करने और सफाईकर्मियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती
    Next Article टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    Related Posts

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    September 16, 2026

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    September 16, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में यातायात व्यवस्था में बदलाव

    डेहरी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में 4 महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.