Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोलकाता में बड़ा हादसा : पांच मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत, 6 घायल, अब तक 80 का रेस्क्यू
    Breaking News Headlines पश्चिम बंगाल

    कोलकाता में बड़ा हादसा : पांच मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत, 6 घायल, अब तक 80 का रेस्क्यू

    News DeskBy News DeskAugust 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    fire isolated over black background
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित पांच मंजिला बिल्डिंग में मंगलवार रात करीब 1:45 बजे आग लग गई. बिल्डिंग के अंदर कई होटल थे. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, इनमें 2 महिलाएं और एक 4 साल का बच्चा शामिल है. सभी बेहोशी की हालत में मिले थे. 6 लोग घायल हुए हैं. अब तक 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.

    आग लगने के वक्त होटलों में ज्यादातर लोग सो रहे थे. बिल्डिंग में धुआं भरने के कारण उनका दम घुटने लगा. मरने वालों में भारतीय और बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं. लोगों की पहचान की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. आग की सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाडिय़ां, पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं. घने धुएं के कारण दमकलकर्मियों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई. आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इमारत अभी भी काफी गर्म है, इसलिए कूलिंग का काम जारी है.

    शॉर्ट सर्किट की आशंका, मंत्री बोले- अंदर की व्यवस्था देखकर हैरान हूं

    पश्चिम बंगाल के फायर डिपार्टमेंट मंत्री कौशिक चौधरी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है, लेकिन इसकी पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद होगी. मंत्री ने कहा कि इमारत के अंदर की स्थिति बेहद खराब थी और यहां कई होटल चल रहे थे. उन्होंने कहा कि वहां की व्यवस्था देखकर वे हैरान हैं. मंत्री के मुताबिक, बिल्डिंग मैनेजमेंट ने बुनियादी सुरक्षा और निर्माण नियमों का पालन नहीं किया था. होटल के संचालन में भी कई तरह की अनियमितताएं होने की शिकायत सामने आई है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर जा सकते हैं.

    बिल्डिंग मालिक फरार, केस दर्ज होगा

    पुलिस के मुताबिक, इमारत का मालिक फिलहाल फरार है. न्यू मार्केट थाने में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस मालिक की तलाश में उसके घर समेत कई जगहों पर दबिश दे रही है. आग लगने की वजह और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति का विस्तार
    Next Article मध्य अफ्रीकी गणराज्य में बड़ा हादसा, सोने की खदान धंसी, 30 की मौत, कई मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

    Related Posts

    अयोध्या से घूस लेने राजस्थान के सीकर पहुंचे 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने रुपयों के साथ पकड़ा, हुए सस्पेंड

    August 19, 2026

    मुंबई बंदरगाह के पास मक्के की खेप से 300 करोड़ की 55 किलो मेथ जब्त, पाकिस्तान से जुड़े ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा

    August 19, 2026

    मध्य अफ्रीकी गणराज्य में बड़ा हादसा, सोने की खदान धंसी, 30 की मौत, कई मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

    August 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अयोध्या से घूस लेने राजस्थान के सीकर पहुंचे 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने रुपयों के साथ पकड़ा, हुए सस्पेंड

    मुंबई बंदरगाह के पास मक्के की खेप से 300 करोड़ की 55 किलो मेथ जब्त, पाकिस्तान से जुड़े ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा

    मध्य अफ्रीकी गणराज्य में बड़ा हादसा, सोने की खदान धंसी, 30 की मौत, कई मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

    कोलकाता में बड़ा हादसा : पांच मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत, 6 घायल, अब तक 80 का रेस्क्यू

    पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति का विस्तार

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.